कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान चले लात-घूसे, चप्पल देख तिलमिलाए स्थानीय लोग, मारपीट का शॉकिंग VIDEO वायरल

Viral Video: कर्नाटक के बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर में एक कपल प्री-वेडिंग फोटोशूट करवा रहा था जब उनके फोटोग्राफर्स के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।

Follow : Google News Icon  
Pre-Wedding Shoot Turns Violent in Temple
Pre-Wedding Shoot Turns Violent in Temple | Image: X

Viral Video: प्री-वेडिंग फोटोशूट आजकल एक आम बात हो गई है। लगभग हर कपल शादी से पहले खूबसूरत यादें बनाते हुए प्री-वेडिंग शूट करवाता है। हालांकि, कर्नाटक के एक मंदिर में इस कपल के लिए ये रोमांटिक मूमेंट्स एक बड़ी घटना में तब्दील हो गए।

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक हैरान करने वाला वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक कपल शांति से बैठकर अपना प्री-वेडिंग फोटोशूट करवा रहा था। शादी से पहले ये जोड़ी अपनी तस्वीरें खिंचवाने के लिए कर्नाटक के मनमोहक बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर आई थी। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने उनकी फोटोग्राफी टीम संग मारपीट शुरू कर दी। ऐसा क्यों, चलिए जान लेते हैं।

मंदिर में प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान मारपीट

इन दिनों बहुत से युवा कपल पहाड़ों की जगह धार्मिक स्थलों पर प्री-वेडिंग फोटोशूट कराना पसंद कर रहे हैं। ऐसे ही एक कपल भी बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर पहुंचा था। हालांकि, उनकी तस्वीरें खींच रहे फोटोग्राफर्स पर स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने दोनों फोटोग्राफर्स पर जूते-चप्पल पहनकर मंदिर में घुसने का आरोप लगाया। 

ये देखकर लोकल लोग इतना आगबबूला हो गए कि उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे नवी और नंदन नाम के दो फोटोग्राफर्स पर हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कैसे धीरे-धीरे ये मामला और बढ़ता चला गया और भीड़ उग्र और हिंसक होती गई। सामने आई जानकारी की माने तो, स्थानीय लोगों को न केवल फोटोग्राफर्स के जूते-चप्पल पहनने पर आपत्ति थी, बल्कि उन्होंने सकलेशपुर तालुक के इस खूबसूरत मंदिर के अंदर फोटोग्राफी किए जाने पर भी नाराजगी जताई।

Advertisement

फोटोग्राफर्स संग मारपीट करने वाले 7 गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों ने कथित तौर पर फोटोग्राफर्स का एक कैमरा भी तोड़ दिया। हमले के बाद घायल फोटोग्राफर्स को इलाज के लिए सकलेशपुर तालुक अस्पताल ले जाया गया। साथ ही साथ मामले की सूचना सकलेशपुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन को दी गई जिसके बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान आशी, प्रशांत, रक्षा, अरविंद, उचित, प्रज्वल और निशांत के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

ये भी पढ़ेंः Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी को होती है चलने में दिक्कत, इस बीमारी का शिकार, बोले- मेरी बच्ची ढाई महीने दर्द में रही

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड