VIRAL: मुंह में प्लास्टिक लपेटकर खाना चबाया और थूक दिया... सुर्खियों में अजीबो-गरीब ट्रेंड, क्यों युवाओं में हो रहा इतना पॉपुलर? VIDEO

Plastic-wrapped Eating Trend: सोशल मीडिया पर एक अजीब ट्रेंड के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसे ज्यादातर चीन में युवा फॉलो कर रहे हैं। ट्रेंड में वह अपने मुंह में खाने की प्लास्टिक डालते हैं, उसमें फूड आइटम डालकर चबाते हैं, लेकिन निगलते नहीं है।

Follow : Google News Icon  
Viral Trend
क्यों वायरल हो रहा ये अजीब ट्रेंड | Image: X

Weird Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब ट्रेंड सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें कुछ लोग मुंह में प्लास्टिक रखकर खाना खाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ऐसा कुछ लोग वजन घटाने के लिए कर रहे हैं। इस ट्रेंड को ज्यादातर चीन के युवा लोग अपना रहे हैं। इस अजीब ट्रेंड को क्लिंग रैप डाइट या प्लास्टिक ईटिंग कहा जा रहा है, जो TikTok, Douyin (चाइनीज टिकटॉक) और X जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है।

खाना चबाते हैं, लेकिन निगलते हैं…

ट्रेंड से जुड़े सामने आ रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग अपने मुंह पर प्लास्टिक रैप (क्लिंग फिल्म) बांधते या ढकते हैं। फिर उसमें नूडल्स, डंपलिंग्स, स्नैक्स या कोई भी फूड आइटम मुंह में रखते हैं और उसे चबाते हैं, लेकिन निगलते नहीं। कुछ देर चबाने के बाद वे खाने को बाहर थूक देते हैं। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से दिमाग को लगेगा कि उन्होंने खाना खा लिया और पेट भरा है, जबकि शरीर में कैलोरी नहीं जाएगी, इसलिए वजन नहीं बढ़ेगा।

कुछ यूजर्स दावा करते हैं कि इससे भूख कम लगती है और वजन कंट्रोल में रहता है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो यह तरीका न तो वैज्ञानिक रूप से साबित है और न ही सुरक्षित है।

क्यों ऐसा करना खतरनाक? 

दरअसल, खाना चबाकर थूक देने से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाते। इससे पोषक तत्वों की कमी हो सकती है और बाद में भूख ज्यादा लगने लगती है, जिससे ओवरईटिंग या अनियंत्रित खाने की आदत बन सकती है। प्लास्टिक रैप का इस्तेमाल करने से घुटन का भी खतरा रहता है, खासकर अगर प्लास्टिक गलती से निगल जाए। साथ ही, प्लास्टिक से माइक्रोप्लास्टिक कण निकल सकते हैं, जो शरीर में जाकर लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Advertisement

बिना सोचे-समझे न करें फॉलो

यह ट्रेंड सोशल मीडिया की तेजी से फैलने वाली फितरत का एक और उदाहरण है, जहां लोग बिना सोचे-समझे एक्सट्रीम तरीके अपनाते हैं। वजन घटाने के लिए ऐसे खतरनाक हक्स की बजाय संतुलित आहार, व्यायाम और डॉक्टर की सलाह पर भरोसा करना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हर ट्रेंड को सच मानकर अपनाने से पहले इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जान लेना बेहतर होता है। नहीं तो सेहत के साथ खिलवाड़ हो सकता है। इसलिए, सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड को बिना सोचे-समझे फॉलो करने से बचें और किसी भी नई डाइट को आजमाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें: शादी में जाने के लिए मैडम से छुट्टी मांगने पहुंचा बच्चा, दी ऐसी दलीलें की हंसी रोकना हुआ मुश्किल

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड