अपडेटेड 5 January 2025 at 21:23 IST

'RBI जारी करने जा रहा 5000 का नोट, हरा होगा रंग', वायरल फोटो पर PIB ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए सच्चाई

5000 Rupee Note: सोशल मीडिया पर 5000 रुपये का नोट वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही 5 हजार रुपए का नोट जारी हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
5000 Rupee Note
क्या सच में जारी होगा 5000 का नोट? | Image: X

PIB Fact Check: 8 नवंबर, 2016 को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया था। इसके बाद सरकार ने 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। हालांकि, कुछ समय में 2000 हजार के नोट को भी बंद कर दिया गया। अब सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हवाले से दावा किया जा रहा है कि जल्द ही 5 हजार रुपए का नोट जारी हो सकता है।

बड़ी बात ये है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पोस्ट में 5000 के नोट की फोटो भी शेयर की जा रही है। पोस्ट में लिखा है- '5000 New Note: आरबीआई जल्द पांच हजार रुपये के नए नोट जारी करने वाला है। इस खबर के बारे में जब से जानकारी मिली है, तब से लोगों के बीच चर्चाएं बढ़ गई हैं।' एक यूजर ने लिखा- 'खबर चली है सरकार (5000) पांच हजार रुपए का नया नोट लाने वाली है, हरे रंग की।'
 

क्या सच में जारी होगा 5000 का नोट?

सोशल मीडिया पर 5000 रुपये का नोट वायरल होने के बाद PIB की फैक्ट चेक टीम ने इसका जवाब दिया है। PIB ने साफ किया है कि इस पोस्ट में कोई सच्चाई नहीं है। RBI ऐसा कोई नोट जारी नहीं कर रहा है। आपको बतादें कि देश में फिलहाल 10, 20, 50, 100, 200 और 500 के नोट ही लीगल टेंडर यानी वैध हैं।

RBI तक पहुंचे 2000 के 98.12 प्रतिशत नोट

RBI ने बताया है कि 2,000 रुपये के 98.12 प्रतिशत नोट अबतक बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं जबकि 6,691 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट अब भी लोगों के पास हैं। RBI ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये मूल्य के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। उसके बाद से ही इन नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है।

Advertisement

चलन में मौजूद 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 31 दिसंबर, 2024 को कारोबार के खत्म होने पर 6,691 करोड़ रुपये रह गया। यह मूल्य 19 मई, 2023 को RBI के फैसले के दिन 3.56 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपये के कुल 98.12 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं। इन नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। हालांकि, अब भी रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध है।

इसके अलावा आम लोग देश के किसी भी डाकघर से डाक के जरिये 2,000 रुपये के नोट RBI के किसी भी निर्गम कार्यालय को अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए भेज सकते हैं। चलन से वापस लिए जाने के बावजूद 2,000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं। RBI ने नवंबर, 2016 में तत्कालीन प्रचलित 1,000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोटों को चलन से हटाए जाने के बाद 2,000 रुपये के नोट पेश किए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान के इशारों पर कुछ मौलवी...', महाकुंभ पर मौलानों के विवादित बयान पर बरसे स्वामी चक्रपाणि, दे डाली बड़ी चेतावनी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 5 January 2025 at 21:23 IST