VIRAL: 'सच्चा प्यार और वफादारी', विदाई के समय जब दुल्हन को जाते देख इमोशनल हुए पालतू कुत्ते, रोकने लगे रास्ता, फिर... दिल छू लेने वाला VIDEO
Dulhan Vidai Viral Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन की विदाई का एक इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अलग नजारा देखने को मिला। कुत्ते अपनी मालकिन को जाने से रोकने की कोशिश करते दिखे। वीडियो हर किसी के दिल को छू गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: शादी में दुल्हन की विदाई का लम्हा सबसे ज्यादा भावुक कर देने वाला होता है। ये वो पल होता है जब हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं। देहरादून की एक शादी में विदाई में एक ऐसा नजारा देखने को मिला कि वीडियो देखकर लाखों लोगों की आंखें भर आईं।
जब दुल्हन गौरी सिंह घर छोड़कर अपने ससुराल जा रही थीं, तो उनके माता-पिता, भाई-बहन और रिश्तेदार तो भावुक हुए ही, लेकिन इस दौरान उसके तीन पालतू कुत्तों ने कुछ ऐसा किया कि पूरा माहौल और भी इमोशनल हो गया।
विदाई में नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विदाई का समय आते ही गौरी फफक-फफक कर रोने लगती हैं। परिवार वाले उसे गले लगाकर विदा कर रहे हैं। तभी बालकनी से उनके तीन प्यारे कुत्ते उसे जाते देख भौंकने लगते हैं। दुल्हन इस आवाज को सुनकर और भी ज्यादा इमोशनल हो जाती हैं। उसके आंसू थम नहीं रहे थे। वो रुक जाती हैं, वापस मुड़ती हैं और उनसे मुलाकात करती हैं।
इस दौरान एक कुत्ता उछलकर दुल्हन के कंधों पर अपने पंजे रख देता है, जैसे वो उसे जाने से रोक रहा हो। दुल्हन उन्हें समझाती है। पूरा वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाला है।
Advertisement
वीडियो को मिले 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज
इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को tripawsquad अकाउंट से शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके कैप्शन में लिखा है, "उसने हां कह दिया, लेकिन उसके बच्चों ने अलविदा कह दिया।" वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 53 मिलियन के आसपास व्यूज मिल चुके हैं।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये पल बहुत दर्दनाक होता है ये एक डॉग लवर्स ही समझ सकते हैं।" दूसरा ने कहा, "ये सच्चा प्यार और वफादारी है।" अन्य यूजर ने कहा, "पता नहीं क्यों, लेकिन इसे देखकर मैं रोने लगा।" ऐसे ही ढेरों लोग इस वीडियो को देख इमोशनल होते नजर आए।