अपडेटेड 17 September 2025 at 23:31 IST
'राजाजी के दिलवा...', इधर Rise And Fall में गर्दा उड़ा रहे पवन सिंह, उधर किली पॉल पर चढ़ा उनके गाने का फीवर, VIDEO VIRAL
किली पॉल ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने पर रील बनाकर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Kili Paul Video: तंजानिया के कंटेंट क्रिएटर किली पॉल (Kili Paul) सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। किली पॉल को बॉलीवुड गानों पर डांस करने का खूब शौक है। लेकिन अब लग रहा है कि उनका यही शौक भोजपुरी सिनेमा तक पहुंच गया है। किली पॉल ने पवन सिंह के सुपरहिट गाने पर जमकर डांस किया। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि किली पॉल को अक्सर बॉलीवुड या फिर ट्रेंडिंग गानों पर डांस और लिपसिंक रील बनाते देखा गया है। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी हर इंस्टा पर रील पोस्ट होते ही वायरल हो जाती है। इसी कड़ी में उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहा है जिसमें वो पवन सिंह के गाने 'राजाजी के दिलवा' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। किली पॉल के डांस मूव्स भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को खूब भा रहे हैं।
'राजाजी के दिलवा' पर किया डांस
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पावर स्टार पवन सिंह (Power Star Pawan Singh) के गाने पर वीडियो बनाते हुए किली पॉल ने कैप्शन में लिखा- भोजपुरी। साथ ही फायर इमोटिकॉन लगाया। किली पॉल इस गाने पर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके डांस स्टेप में भोजपुरी टच देखने को मिला। वो गाने में पवन सिंह के स्टेप को कॉपी करते दिखे।
कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
जान लें कि किली पॉल ने ये वीडियो कुछ महीने पहले अपलोड किया था जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर नेटिजंस अब भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर लिखा, 'यहां भी पवन भैया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पावर स्टार तो है भई।' एक अन्य यूजर ने पवन सिंह की तारीफ में लिखा, 'पावर स्टार।' एक और यूजर ने किली पॉल की तारीफ की। किसी यूजर ने लिखा, 'मजा आ गया।'
Advertisement
कौन हैं किली पॉल?
तंजानिया में रहने वाले किली पॉल एक इंफ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। किली ने बॉलीवुड (Bollywood) गानों पर डांस और लिपसिंक (Lip Synk) करके दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है।
'राइज एंड फॉल' में पवन सिंह
पवन सिंह (Pawan Singh) की बात करें तो, इन दिनों पावर स्टार अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में (Rise And Fall) नजर आ रहे हैं। यहां उनका अंदाज और वन लाइनर्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में उन्होंने शो में अपने ही गाने 'राजाजी के दिलवा' (Rajaji Ke Dilwa Tut Jaayi) पर ठुमके लगाए थे। गाना बजते ही पवन सिंह जबरदस्त एनर्जी के साथ मंच पर आए और अपने देसी स्टाइल में नाचने लगे। उनके साथ शो की ही कंटेस्टेंट आकृति नेगी (Akriti Ngi) भी ताल मिलाते हुए डांस करती दिखाई दीं।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 17 September 2025 at 23:31 IST