अपडेटेड 7 October 2025 at 20:11 IST
Odisha: रोंगटे खड़े कर देने वाला Video, बस में सवार शख्स ने अचानक कर दिया धारदार हथियार से हमला, 8 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
पूरी में एक यात्री बस में दिल दहला देने वाली घटना घटी। AMA बस के अंदर यात्रियों पर बस में ही मौजूद एक शख्स ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
ओडिशा के पूरी से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक यात्री बस में शख्स ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में 8 यात्री बूरी तरह घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना पुरी जिले के कनासा प्रखंड के हरसपाड़ा से सत्यबाड़ी सुकाल जा रही बस के अंदर हुई। बस के अंदर CCTV फुटेज सामने आए है जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
मंगलवार को पूरी में एक यात्री बस में दिल दहला देने वाली घटना घटी। AMA बस के अंदर यात्रियों पर बस में ही मौजूद एक शख्स ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, बदमाश AMA बस में जबरन घुस गए और धारदार हथियार से लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। घटना में 8 यात्री घायल हो गए, 4 के शरीर पर गहरे जख्म हैं।
बस में हथियार लेकर चढ़ा था शख्स
हालांकि, बस में मौजूद कुछ यात्रियों ने हिम्मत दिखाई और हमले का विरोध किया। यात्रियों ने मिलकर बदमाश का घेराव किया। इस दौरान हाथापाई में बदमाश भी घायल हो गया। बस पुरी जिले के हरसपाड़ा से सुकाल जा रही थी। सभी घायलों को कनासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।
बस के अंदर का CCTV आया सामने
बस के अंदर का CCTV सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स बस के अंदर धारदार हथियार लेकर घुस गया है और अचानक यात्रियों पर हमला करने लगा। बस में मौजूद यात्रियों उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, मगर वो पागलों की तरह यात्रियों पर हमला कर दे रहा था। बस के अंदर मौजूद लोगों की चीख पुकार वीडियो में साफ सुनी जा सकती है।
Advertisement
घायलों में 4 की हालत गंभीर
पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि हमले के बाद, बस में सवार अन्य यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसे भी गंभीर चोटें आईं। आरोपी समेत घायलों को कनास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और बाद में उनमें से दो को पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दो अन्य घायल यात्रियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमले के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 7 October 2025 at 20:11 IST