कमर में टंगी थी लोडेड पिस्टल, सोफे से उठते समय चल गई गोली और मची चीख-पुकार; NRI युवक की दर्दनाक मौत, वारदात CCTV में कैद

पंजाब में फाजिल्का के अबोहर से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। एक एनआरआई (NRI) की मौत खुद की लोडेड पिस्टल से हो गई है। वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि ये कैसे हुआ।  

Follow : Google News Icon  

पंजाब में फाजिल्का के अबोहर से एक एनआरआई (NRI) की मौत की खबर आई है। बताया जा रहा है कि अबोहर उपमंडल की ढाणी सुच्चा सिंह निवासी एनआरआई हरपिंद्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र दर्शन सिंह की मौत खुद की पिस्टल से हो गई है। हरपिंद्र सिंह हाल ही में विदेश से भारत लौटा था। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि हरपिंद्र सिंह एक सोफे पर बैठ हुआ है और वो जैसे ही सोफे से उठता है, उसकी कमर में टंगी लोडेड पिस्टल से अचानक गोली चल जाती है, जो पेट में लग जाती है। गोली लगने के बाद हरपिंद्र सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। हरपिंद्र सिंह की दो साल की एक बेटी है।

सीसीटीवी कैमरा में कैद घटना

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि हरपिंद्र सिंह एक घर में सोफे पर बैठा हुआ है। हरपिंद्र सिंह जैसे ही सोफे से उठता है, तो अचानक गोली चलती है और गोली उसके पेट में लगती है। पिस्टल लोडेड थी। गोली लगने के बाद उसे पास में स्थित अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ने बठिंडा रेफर कर दिया। बठिंडा ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

कुछ दिन पहले लौटा था भारत

खबरों के अनुसार एनआरआई (NRI) हरपिंद्र सिंह कुछ दिन पहले ही भारत लौटा था। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वो किस देश में रहता है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी हो चुकी थी और उसकी दो साल की एक बेटी है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: न्यूजीलैंड सीरीज में विराट कोहली रचेंगे नया कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर का टूटेगा ये महारिकॉर्ड?
 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड