VIRAL VIDEO: ना मशीन की जरूरत, ना घंटों की मेहनत...बाइक के पहिए से मिनटों में छुड़ाया मक्का, लोग बोलें - 'इसे कहते हैं इंडियन दिमाग'
सोशल मिडिया पर इन दिनों 'देसी जुगाड़' के वीडियो खूब धमाल मचा रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स ऐसे अनोखे और क्रिएटिव वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं, और इस बार भी एक गजब का जुगाड़ू वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

हमारे देश में 'जुगाड़' करने वालों की कोई कमी नहीं है। कोई मजबूरी में जुगाड़ लगाता है, तो कोई कम समय और कम पैसे में अपना काम निपटाने के लिए। कारण चाहे जो भी हो, भारतीयों की यह अनूठी तरकीबें अक्सर लोगों को हैरान कर देती हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में ऐसे देसी आविष्कारों के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग काफी एंटरटेन होते हैं।हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी इस दिमाग की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
मक्का छुड़ाने की आसान 'देसी टेक्निक'
अगर आपने कभी गांव में मक्के की खेती देखी है या वहां रहे हैं, तो आपको पता होगा कि मक्के से दाने अलग करना कितना थकाऊ और मेहनत भरा काम है। इसमें घंटों का समय और काफी मशक्कत लगती है। लेकिन इस वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने अपनी जुगाड़ू बुद्धि से इस मुश्किल काम को चुटकियों में आसान बना दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने अपनी बाइक को डबल स्टैंड पर खड़ा करके स्टार्ट कर दिया है। इसके बाद वह घूमते हुए पिछले पहिए के घर्षण का इस्तेमाल करके भुट्टे से दाने अलग कर रहा है। जिस काम में घंटों की मेहनत लगती थी, उसे यह व्यक्ति बड़े ही आराम से और बिना किसी थकान के कर रहा है।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
यह मजेदार वीडियो एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है कि जहां मेहनत होती है, वहां जुगाड़ भी मिल जाता है।
Advertisement
हालांकि, यह वीडियो किस जगह का है और इसमें दिख रहा शख्स कौन है, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन यह देसी आईडिया लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में लोग शख्स के इस 'इंजीनियरिंग दिमाग' की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वाह! क्या सीन है, तो दूसरे ने कमेंट किया, इसे कहते हैं असली टैलेंट।
ये भी पढ़ें - उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर, चारधाम यात्रा स्थगित; श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी