Nita Ambani: नीता अंबानी को मंच पर देख तालियों से गूंज उठा पंडाल, फाल्गुनी पाठक के साथ जमकर खेला गरबा; देखें VIDEO
Nita Ambani: नवरात्रि के अवसर पर नीता अंबानी ने फाल्गुनी पाठक के साथ जमकर गरबा खेला। उनके उत्साह और पारंपरिक नृत्य में शामिल होने के अंदाज को खूब सराहा जा रहा है। आप भी इसक वीडियो को देखें।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Nita Ambani: नवरात्रि का त्योहार हो और गरबा की बात न हो ही नहीं सकता। नीता अंबानी ने मंच पर उतरकर जमकर गरबा किया। उनका यह अंदाज देखकर पूरा मंच तालियों से गूंज उठा। अंबानी परिवार ने नवरात्रि के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस आयोजन की रौनक कई गुना बढ़ गई, जब 'गरबा क्वीन' के नाम से मशहूर फाल्गुनी पाठक ने मंच पर अपने सुरों का जादू बिखेरना शुरू किया, पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से भर गया।
नीता अंबानी ने जीता सबका दिल
इस खास मौके पर, नीता अंबानी ने प्लाजो सूट पहना हुआ है और उसपर मोर का डिजाइन बना हुआ है। वह बिल्कुल सादगी में दिखीं। इतना ही नहीं, नीता अंबानी ने मंच पर जय श्री कृष्ण और जय अंबे मां कहने के बाद फाल्गुनी पाठक के साथ गरबा किया। ये वीडियो सभी का दिल जीत रहा है।
आपको बता दें, वायरल हो रहे वीडियो में, नीता अंबानी को फाल्गुनी पाठक के सुपरहिट गरबा गीतों पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने जिस जोश और ऊर्जा के साथ गरबा किया, उसे देखकर दर्शक तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
फाल्गुनी पाठक की आवाज ने बिखेरा जादू
इस शाम की सबसे बड़ी खास बात नीता अंबानी और फाल्गुनी पाठक का गरबा था। फाल्गुनी पाठक की दमदार और मधुर आवाज ने पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनके गाने शुरू होते ही, मेहमानों में एक नई ऊर्जा आ गई। मंच पर नीता अंबानी और फाल्गुनी पाठक की जुगलबंदी ने समां बांध दिया। दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक थी, मानो दो पुराने दोस्त एक साथ त्योहार मना रहे हों।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Ravan Dahan 2025: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक... देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे हुआ रावण का दहन, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस नीता अंबानी के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और उनके डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया है कि नीता अंबानी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को कितनी गहराई से मानती हैं।