न्यूयॉर्क में फायरफाइटर का दिल छू लेने वाला रोमांटिक प्रपोजल, साथियों ने भी किया सहयोग; गर्लफ्रेंड बोली YES

न्यूयॉर्क के ट्रेनी फायरफाइटर जेसन राल्फ ने ट्रेनिंग के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड डासिया मूर को खास अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया, उनके साथी फायर फाइटर्स ने उनका पूरा साथ दिया। देखें ये प्यारा पल

firefighter proposal New York
न्यूयॉर्क में आग बुझाने वाले फायरफाइटर का दिल छू लेने वाला रोमांटिक प्रपोजल | Image: @FDNY

Firefighter Proposal Viral: न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट (FDNY) के एक ट्रेनी फायरफाइटर ने ट्रेनिंग के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे देखकर हर किसा का दिल खुश हो गया। ये सरप्राइज प्रपोजल FDNY फैमिली डे कार्यक्रम के दौरान किया गया, रैंडल्स आइलैंड फायर अकादमी में ये आयोजन चल रहा था।

ट्रेनी फायरफाइटर जेसन (जेसन) राल्फ ने अपनी गर्लफ्रेंड डासिया मूर को प्रपोज करने के लिए इस खास मौके को चुना था। डासिया को लगा कि वो बस ट्रेनिंग डेमो में भाग ले रही हैं। उन्हें एक नकली आग वाली इमारत की खिड़की पर बिठाया गया। जेसन पूरे फायरफाइटर गियर में ऊपर से रस्सी के सहारे नीचे उतरे। उन्होंने डासिया को 'रेस्क्यू' किया। जैसे ही वो उन्हें बचा कर नीचे लाए, जेसन घुटनों के बल बैठ गए। जेब से अंगूठी निकाली और शादी के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया।  

साथी फायरफाइटर्स ने किया सहयोग 

इस खास पल में जेसन के साथी फायरफाइटर्स ने भी पूरा साथ दिया, उन्होंने बड़े-बड़े अक्षरों में 'Marry Me' का बोर्ड उठा रखा था। FDNY ने इस पल को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। विभाग ने लिखा कि, 'ट्रेनी फायरफाइटर जेसन राल्फ ने फैमिली डे पर घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। उनकी मंगेतर डासिया मूर ने 'हां' कह दिया।

गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

भारत में भी फायर सर्विस के जवान अपनी ड्यूटी के साथ-साथ परिवार को समय देते हैं। लेकिन न्यूयॉर्क से वायरल ये खास प्रपोजल दिखाता है कि ट्रेनिंग के बीच भी प्यार और रोमांस के लिए जगह बनाई जा सकती है। जेसन ने न सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज दिया, बल्कि पूरे विभाग को इस खुशी में शामिल किया। सोशल मीडिया पर लोग इस अनोखे प्रपोजल की तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

जेसन और डासिया की लव स्टोरी जानें 

डासिया ने बाद में बताया कि शुरू में उसे कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब जेसन ने अंगूठी निकाली, तो माहौल पूरी तरह बदल गया। डासिया की 'हां' ने इस पल को और खास बना दिया। FDNY परिवार इस खुशी में शामिल हुआ। ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि नौकरी चाहे कितनी भी मुश्किल हो, प्यार और परिवार हमेशा प्राथमिकता होनी चाहिए। न्यूयॉर्क की इस घटना ने दिखाया कि फायरफाइटर्स न सिर्फ आग बुझाते हैं, बल्कि दिल भी जीत लेते हैं। FDNY ने इसे पूरे विभाग की टीम वर्क की मिसाल बताया। जेसन और डासिया को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी गई। 

यह भी पढे़ं: रक्षा से लेकर AI तक... भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड