माइकल जैक्सन के ब्रेक डांस का बाप है ये मुर्गा डांस... इन दो लड़कियों ने किया इजाद; VIDEO देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई
दो लड़कियों का अजीबोगरीब डांस इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप अपना माथा पकड़ लेंगे!
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आजकल लोग कुछ भी करने से परहेज नहीं करते। चाहे ट्रेन की पटरी पर चलना हो या खचाखच भीड़ में रोमांटिक होना... इसके अलावा भी 'रीलबाज' कई अनोखे तरीके अपनाते हैं। उनकी इस हरकत से कभी लोग परेशान हो जाते हैं। हालांकि, कई बार उनकी वीडियो लोगों के चेहरे मुस्कान बिखेरने का भी काम करती हैं। इतना ही नहीं, कुछ रील्स तो ऐसी होती है जिसे देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाती है। इन दिनों कुछ ऐसा ही वायरल हुआ है...
दरअसल, दो लड़कियों का अजीबोगरीब डांस इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप अपना माथा पकड़ लेंगे!
लगाई तरकीब और दे डाला ‘मुर्गा डांस’ टच
हुआ यूं कि दो लड़कियां कुर्सी पर बैठकर रील बना रही हैं। अपनी इस रील में उन्होंने 'मुर्गा डांस'का टच दिया है। देखा जा सकता है कि कैसे उन्होंने इसके लिए पूरी तैयारी की है। कमरा रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है। जबकि बैकग्राउंड में मुर्गे वाला गाना बज रहा है। गाने के लिरिक्स पर लड़कियां फनी स्टेप कर रही हैं। उनके अजीबोगरीब स्टेप, मूव्स और एक्सप्रेशन देखकर आपकी हंसी छूटना लाजमी है।
कभी मुंह बनाया तो कभी चोटी हिलाई और...
कुर्सी पर बैठी लड़कियां भोजपुरी गाने पर अजीबोगरीब स्टेप कर रही हैं। इस दौरान वो कभी अपना मुंह बनाती हैं तो कभी जोर-जोर से अपनी चोटी हिलाती हैं। खैर, लड़कियों ने जो अपनी रील में 'मुर्गा डांस' का तड़का लगाया है उस पर लोग मजे ले रहे हैं। पहले आप ये वीडियो देख लीजिए…
Advertisement
कमेंट सेक्शन में लोगों ने यूं लिए मजे
एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- युवतियां पढ़ाई के चरण सीमा के बाद रील बनाती हुईं। दूसरे यूजर ने लिखा- हिडन टैलेंट। एक यूजर बोला- मजा आ गया दीदी। वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया- कितने तेजस्वी लोग हैं। अद्भुत। एक और ने लिखा- वाह चिंकी-मिंकी। एक अन्य ने लिखा- जैसा भी था, लेकिन मस्त था। एक और यूजर ने लिखा-अब दुनिया खतरे में है। वहीं अधिकतर यूजर ने हंसने वाली इमोजी का इस्तेमाल कर वीडियो पर रिएक्ट किया।
वीडियो को लाखों में मिले व्यूज
बता दें कि वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। जबकि 105k से ज्यादा लाइक्स की भरमार है। इतना ही नहीं, इस वीडियो को 99k से अधिक बार शेयर किया जा चुका है। खैर, लड़कियों के टैलेंट पर आपका क्या कहना है बताना मत भूलिएगा।