MS धोनी का DOG वाला लव, प्यार से यूं किया बालों में कंघी... बेटी जीवा भी मस्ती करती दिखी; दिल छू लेगा वीडियो
महेंद्र सिंह धोनी का एक और प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस क्लिप में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ अपने पालतू कुत्ते को संवारते नजर आ रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Dhoni pet Dog : महेंद्र सिंह धोनी का एक और प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के अकाउंट से ये वीडियो शेयर की गई है। इस क्लिप में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ अपने पालतू कुत्ते को संवारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि धोनी ने अपने कुत्ते के बालों को बड़े प्यार से सहला रहे हैं और जीवा अपने नन्हे हाथों से उनकी मदद कर रही है। धोनी के फैन यकीनन ये वीडियो देखकर खुश हो उठेंगे।
इस 'थेरेपॉटिक' वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो न सिर्फ धोनी के जानवरों के प्रति प्यार को दर्शाता है बल्कि एक पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को भी उजागर करता है। धोनी के फैन के लिए यह एक खास तोहफा है, जो उन्हें मैदान के बाहर एक संवेदनशील और प्यार करने वाले व्यक्ति के रूप में दिखाता है।
धोनी का ‘थेरेपॉटिक’ वीडियो वारयल
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- 'थेरेपॉटिक' और वाकई यह वीडियो हर किसी के दिन को बेहतर बनाने वाला है। धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चाहे मैदान हो या परिवार, वह हर जगह बेस्ट हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
माही का डांस VIDEO देखा क्या ?
'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी अक्सर ही किसी न किसी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं। धोनी भले ही क्रिकेट के मैदान में अब सिर्फ IPL में नजर आते हैं। इस बीच धोनी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। धोनी इन दिनों अपनी वाइफ साक्षी के साथ ऋषिकेश में फैमिली टाइम एंजॉय कर रहे हैं। यहां से धोनी और साक्षी का एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहाड़ी गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है। वायरल वीडियो ऋषिकेश का बताया जा रहा है। इसमें धोनी और साक्षी के साथ कुछ पहाड़ी लोग भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान माही को पहाड़ी सॉन्ग पर डांस करते देखा जा सकता है। सबके साथ डांस करते हुए धोनी स्टेप्स कॉपी करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे की मुस्कान पर फैंस दिल हार बैठे हैं।
Advertisement
फैंस लूटा रहे जमकर प्यार
माही के साथ साक्षी को 'गुलाबी शरारा' गाने पर भी थिरकते हुए देखा जा सकता है। धोनी को बहुत कम ही इस तरह डांस करते हुए देखा जाता है। ऐसे में उनके इस वीडियो ने लोगों को खुश कर दिया। महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराखंड से गहरा संबंध है। उनका पैतृक अल्मोड़ा जिले के गांव ल्वाली में स्थित है। कुछ समय पहले भी माही अपने पैतृक गांव पहुंचे थे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 5 साल से ज्यादा समय हो गया है और अब वो सिर्फ IPL में ही खेलते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 के लिए उन्हें को 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। पिछले सीजन में ही वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से दूर हो गए थे। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को CSK की कमान सौंपी गई थी।