VIRAL VIDEO: युवक का देसी जुगाड़ देख इंजीनियर पकड़ लेगा माथा, बाइक के जरिए गर्म पानी निकाल रहा, नेटजंस बोले- इसलिए पेट्रोल का दाम बढ़ रहा
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। आलम ये है कि सुबह उठकर ठंडे पानी से नहाने का ख्याल ही लोगों को कंपा देता है। आमतौर पर इस परेशानी से बचने के लिए लोग गीजर लगवा लेते हैं। लेकिन हर घर में ये सुविधा मिलना मुमकिन नहीं। वहीं रॉड डाल कर पानी गर्म करने में भी काफी समय लग जाता है। ऐसे में एक युवक ने ऐसा जुगाड़ निकाला जिसे देखने के बाद लोगों ने माथा पकड़ लिया।
जाहिर है कि भारत एक ऐसा देश है जहां हर चीज का जुगाड़ खोज लिया जाता है। ऐसे में इस बार भी एक 'देसी इंजीनियर' ने गर्म पानी से नहाने का अनोखा तरीका निकाला। इसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे।
पहिये के नीचे रखा पानी से भरा बर्तन फिर…
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने बाइक के पिछले पहिये के नीचे पानी से भरा बर्तन रखा है। इसके बाद वो एक बोतल में पेट्रोल लाकर पानी में मिला देता है। फिर उसमें माचिस की तीली जलाकर आग लगा देता है।
पहिए के घूमते ही पानी हुआ गर्म
इतना करते ही पानी में तेज आग जल उठती है। इसके बाद युवक स्टैंड पर खड़ी बाइक को स्टार्ट कर उसका पहिया घुमाता है। इस पूरे प्रोसेस से पहिया किसी टरबाइन की तरह जोर-जोर से घूमने लगता है। इसी क्रम में पानी सामने बैठे युवक पर छिटकता है। यानी पानी गर्म होता जा रहा है और उसी बाइक के पहिये से सीधे नहाने वाले युवक के ऊपर जा रहा है। इस जुगाड़ से युवक ठंडे पानी को गर्म कर नहा लेता है। वीडियो देख अच्छे-अच्छे हैरान रह गए।
Advertisement
कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
इसे @@Sangeeta_cbe नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 879.9K व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है।
एक यूजर ने लिखा, 'पॉपुलैरिटी के लिए लोग कुछ भी अनाब सनाब बना रहे हैं। ये रील का नशा लोगों को बर्बाद कर रहा हैं। रोज ऐसे नए-नए नमूने अपनी जिंदगी को दांव पर लगा कर नई-नई खोज कर रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस भारतीय वैज्ञानिक को 100 तोपों की सलामी।' एक और यूजर ने लिखा, 'ऐसी बेवकूफी वाली हरकतें मत करो! पेट्रोल कोई मजाक नहीं है!'