अपडेटेड 6 July 2025 at 14:45 IST
Viral Video: मजाक की भी एक हद होती है, लेकिन जब किसी की जान से खेलने को हंसी-ठिठौली समझा जाने लगे, तो ये इंसानियत के सबसे डरावने चेहरे को दिखाता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाली घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने अपने शेर को प्रवासी मजदूरों पर सिर्फ उन्हें डराने और खुद के 'मनोरंजन' के लिए छोड़ दिया।
वायरल वीडियो में शेर मजदूरों पर हमला करता दिख रहा है। इस दौरान उनके चेहरे पर डर साफ तौर पर नजर आ रहा है। मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा पर फूट रहा है।
मामला लीबिया की राजधानी त्रिपोली का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मजदूर काम कर रहे थे, जब मालिक ने जानबूझकर अपने शेर को उनके पास छोड़ दिया। मजदूर घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस खौफनाक मंजर को कुछ लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड किया और हंसते हुए वीडियो भी बनाया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर को देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वो खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर खौफ देखा जा सकता है। इस बीच शेर एक शख्स पर हमला कर देता है, जिससे उसकी चीखें निकल जाती है, लेकिन इस दौरान कोई उसे बचाने के लिए आगे नहीं आता। वायरल वीडियो ने लोगों का पारा चढ़ा दिया। मामला कब का है इसकी कोई जानकारी नहीं। वायरल वीडियो की रिपब्लिक भारत पुष्टि नहीं करता।
फिलहाल लीबिया का बताया जा रहा है ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो देख जमकर बरसते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मुझे नहीं लगता कि यह कोई मजाकिया बात है।" दूसरे शख्स ने कहा, "यह बहुत क्रूर है।" अन्य यूजर ने कहा, "शेर को मजे के लिए छोड़ दिया गया? यह कोई आदमी नहीं है, यह पैसे वाला राक्षस है।" एक और शख्स ने कहा, "उसे इसके लिए जेल में होना चाहिए।"
यह भी पढ़ें: बाज की नजर...पलक झपकते ही हवा में लपक ली कैट फिश; Viral Video देख फटी रह जाएंगी आंखें
पब्लिश्ड 6 July 2025 at 14:45 IST