हाथ में थाली और चेहरे पर लाचारी... पैरालिसिस का नाटक कर भीख मांग रहा था युवक, इंजेक्शन देखते ही नंगे पैर सरपट दौड़ा; VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों पैरालिसिस का नाटक कर रहे एक भिखारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो इंजेक्शन देखते ही अपनी नौटंकी ऐसी भूला कि दोनों पैरों पर दौड़ते हुए रफूचक्कर हो गया।

Viral Video
वायरल वीडियो | Image: x

Viral Video: हाथ में थाली, शरीर से लाचार और चेहरे पर बेबसी का भाव लेकर भीख मांग रहे एक फर्जी भिखारी की पोल उस वक्त खुल गई जब उसने इंजेक्शन देखा। इंजेक्शन लगाने वाले युवक को देख पैरालिसिस का नाटक कर कथित भिखारी ऐसे सरपट दौड़ा कि देखने वाले दंग रह गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क किनारे भीख मांग रहा है। उसने अपने पैर वाले हिस्से को दुपट्टे से ढक रखा है। इसी दौरान एक शख्स कैमरे के साथ उसके पास पहुंच जाता है। ये शख्स कथित भिखारी से उसकी बीमारी के बारे में लगातार सवाल-जवाब करता है। लेकिन झूठ बोल रहा भिखारी अपने ही जाल में फंस कर रह जाता है।

अपनी ही बातों में उलझा भिखारी

शख्स कथित भिखारी से सवाल करता है कि उसे पैरालिसिस कब हुआ, उसने डॉक्टर को दिखाया या नहीं, इलाज कहां से करवा रहा है? इस दौरान वो अपनी ही बातों में उलझता गया। बाद में अपनी बात बदलने भी लगा। कैमरे लेकर पहुंचे शख्स को जब उसकी बातों पर शक हुआ तो उसने एक मजेदार ट्रिक आजमाई।

इंजेक्शन देखते ही सरपट दौड़ा

शख्स ने अपनी जेब से एक बड़ा सा इंजेक्शन निकाला। उसने बड़े ही प्यार से कहा कि इसे लगाते ही तुम्हारी सारी बीमारी एक बार में ठीक हो जाएगी। इंजेक्शन देख पैरालिसिस का नाटक कर रहे कथित भिखारी के होश फाख्ता हो गए। इसके बाद वो अपने दोनों पैरों पर इतनी तेज दौड़ा कि शख्स हैरान रह गया।

Advertisement

इस वीडियो को @WarMonitorINTL नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ''अपाहिज' भिखारी को लकवे के इलाज की पेशकश मिलते ही वह पूरी रफ्तार से दौड़ पड़ा।'

हंसी पर काबू नहीं रख पाए यूजर्स

वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस की हंसी छूट गई। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी पर काबू ही नहीं रख पाए। इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'इलाज ने निश्चित रूप से काम किया...।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक पल वह जमीन पर होता है, और अगले ही पल वह ट्रेन पकड़ने के लिए आपके पास से तेजी से दौड़ता हुआ निकल जाता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दवाई ने अपना काम अच्छे से किया।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: सासू मां से छिपते-छिपाते स्कूटी लेकर निकले बहू-ससुर, रात में खूब मारी 'गेडी'; दोनों की ट्यूनिंग ने जीत लिया नेटिजंस का दिल- VIDEO
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड