मैं क्या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया... गाने पर बुजुर्ग दंपत्ति ने किया क्यूट डांस, हाथ में छड़ी लेकर स्टेज पर लगा दी आग- VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्यूट दंपत्ति छाए हुए हैं। उनका डांस इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। खासकर दादी के एनर्जी लेवल ने युवाओं का ध्यान आकर्षित कर लिया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: 'उम्र महज एक नंबर..', इस बात को इन दिनों सोशल मीडिय पर वायरल हो रही दादी साबित कर रही है। वीडियो में दंपत्ति के हाथ में छड़ी और दिल में जज्बा नजर आ रहा है। दादी पर गौर किया जाए तो वो स्टेज तक छोड़ने को तैयार नहीं होती। वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।
वीडियो में महिला और उनके पति को स्टेज पर थिरकते देखा जा सकता है। दंपत्ति 'मैं क्या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया...' गाने पर स्टेज पर तहलका मचा रहे हैं।
हाथ में छड़ी लेकर थिरकी दादी
शुरुआत में दादी स्टेज पर छड़ी पकड़कर डांस करती है। वो डांस में इस कदर खो जाती हैं कि उन्हें थकावट भी महसूस नहीं होती। पीछे खड़ा शख्स उनसे बैठने को कहता है, लेकिन दादी तुरंत मना कर देती है। इसके बाद वो फिर थिरकने लगती है।
दादा जी ने भी जमकर लगाए ठुमके
कुछ देर बाद उन्हें दादा जी ज्वाइन करते हैं। इसके बाद दोनों साथ में स्टेज पर आग लगाते हैं। दादा जी जरा सा डांस कर चले जाते हैं। हालांकि दादी जी थमने का नाम ही नहीं लेती। उनके अंदाज ने युवाओं को भी हैरान कर दिया। दंपत्ति का ये डांस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
Advertisement
वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा तहलका
वीडियो को @meenuandola25 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'उम्र का क्या दोस्तों दिल जवां होना चाहिए। बहुत सुंदर डांस।'
यूजर्स बोले- डिस्टर्ब नहीं, दादी का डांस चल रहा
वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'क्यूट दादी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह दादी।' एक और यूजर ने लिखा, 'डिस्टर्ब मत करो डांस चल रहा है।' एक यूजर ने लिखा, 'शानदार दादी जी।' वहीं तमाम अन्य यूजर्स ने वीडियो पर हार्ट, फायर वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया।