कजरारी आंखें, लाल सुर्ख जोड़ा... महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने दिखाए बॉलीवुड स्टार वाले तेवर, बोली-हैप्पी वैलेंटाइन डे तो...

Viral Girl Monalisa: हाल ही में, मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो लहंगे में सजी-धजी वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं देती दिखाई दे रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Viral Girl Monalisa
Viral Girl Monalisa | Image: x

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ 2025 ( Mahakumbh 2025 ) में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली वायरल गर्ल (Viral Girl) मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर अपनी आकर्षक आंखों के कारण चर्चा में हैं। उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे हैं और अब वो एक्ट्रेस बनने की तैयारी में हैं।

हाल ही में, मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दे रही हैं। इस वीडियो में वह लहंगे में सजी-धजी और कमरिया लचकाते हुए दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है और वह सोशल मीडिया पर एक सेंसेशन बन गई हैं।

‘वायरल गर्ल’ ने विश किया वेलेंटाइन डे 

14 फरवरी यानि वेलेंटाइन डे के मौके पर महाकुंभ 'वायरल गर्ल' केरल में एक जूलरी फंक्शन में शामिल होने पहुंचीं थीं। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई 'वायरल गर्ल' की एक झलक अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब दिख रहा था। इस बीच मोनालिसा ने सभी को वेलेंटाइन डे विश किया।

मोनालिसा ने स्टेज पर यूं मचाया धमाल

जूलरी फंक्शन के मंच से मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसमें वो वहां मौजूद लोगों को कहती हैं- हैप्पी वेलेंटाइन डे। हालांकि वो वेलेंटाइन को ठीक तरीके से नहीं बोल पातीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मोनालिसा के पीछे खड़ी लड़की उनके कानों में बोलकर सीखा रही होती है। मोनालिसा की विश पाकर वहां मौजूद लोग खुशी से चहक उठते हैं। इसके बाद मोनालिसा एक गाने पर डांस भी करती है। उनके वीडियो को बड़ी संख्या में देखा जा चुका है।

Advertisement

जल्द फिल्मों में नजर आएंगी मोनालिसा

बताते चलें कि मोनालिसा बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयारी कर रही हैं। वो जल्द ही फिल्मों में नजर आएंगी। डायरेक्टर मिश्रा ने 'वायरल गर्ल' को 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए कास्ट किया है। इससे पहले वो पढ़ना-लिखना भी सीख रही हैं। झोपड़ी से निकलकर अपना नाम बनाने के सफर में मोनालिसा कितनी कामयाब होती हैं ये देखने वाली बात होगी।  

यह भी पढ़ें: 'पपी लव' का आनंद लेती नजर आईं अनन्या पांडे, अपने 'प्यारे दोस्त' के साथ शेयर की तस्वीरें
 

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड