अपडेटेड 25 May 2025 at 14:10 IST
'किसी और से प्यार...', दुल्हन ने मंगलसूत्र पहनने से ठीक पहले शादी से किया इनकार, इसके बाद जो हुआ उसे देख हक्का-बक्का रह गए लोग
दूल्हा हाथ में मंगलसूत्र थामे इंतजार करता रहा और परिवार वाले समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन दुल्हन ने किसी की एक न सुनी। दुल्हन ने दूल्हे के मंगलसूत्र पहनाने से ठीक पहले शादी से इनकार कर दिया।
- वायरल न्यूज़
- 4 min read

Bride Refuses to Marry At Canopy: मंडप सज चुका था, बाराती-घराती सभी वेडिंग वन्यू पर पहुंच चुके थे। यहां तक की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी थी। लेकिन दूल्हे के मंगलसूत्र पहनाने से ठीक पहले दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा हाथ में मंगलसूत्र थामे इंतजार करता रहा और परिवार वाले समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन दुल्हन ने किसी की एक न सुनी। इसके बाद जो हुआ वो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
यह पूरा मामला कर्नाटक के हासन का बताया जा रहा है। सामने आए वीडियो में देखा गया कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में खड़े हैं। दूल्हा हाथ में मंगलसूत्र थामे दुल्हन के फैसले के बदलने का इंतजार कर रहा। दूल्हे के साथ-साथ घरवाले, रिश्तेदारों समेत बाकी लोग उसे शादी करने के लिए राजी करने की कोशिश करते दिखाई दिए। हालांकि दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। उसने किसी की एक न सुनी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और ये शादी कैंसिल हो गई।
एन मोमेंट पर दुल्हन का शादी से इनकार
जानकारी के अनुसार, ये घटना शुक्रवार यानी 23 मई की है। हासन तालुका के बुवनहल्ली गांव की लड़की की शादी अलूर तालुका के लड़के के साथ हो रही थी। आधी रस्में संपन्न होने के बाद जब मंगलसूत्र पहनाने का समय आया तो लड़की ने शादी से साफ इनकार कर दिया। तमाम लोगों के समझाने के बाद भी लड़की नहीं मानी। लड़की ने कहा कि वो ये शादी नहीं कर सकती क्योंकि वो किसी ओर से प्यार करती है। उसका कहना था कि वो जिससे प्यार करती है उसी से शादी करेगी। इस दौरान उसे रोते हुए भी देखा जा सकता है। इस दौरान बैकग्राउंड में 'जा रांझन, रांझन, रांझन' गाना बज रहा है।
बॉयफ्रेंड ने थामा हाथ और ले गया साथ
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अगले ही पल पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन का बॉयफ्रेंड उसका हाथ थामकर उसे लेकर गाड़ी में बिठाकर वहां से चला जाता है। जब से इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है, देखने वाले हक्का-बक्का रह गए हैं। इस वीडियो को 'घर का क्लेश' नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है- 'कर्नाटक में दुल्हन पल्लवी ने आखिरी वक्त पर शादी से इनकार किया। कहा कि वो किसी और से प्यार करती है। पुलिस सुरक्षा में वो अपने प्रेमी के साथ वेडिंग वेन्यू से बाहर निकल गई।'
Advertisement
कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1.8M से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में मिली-जुली प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'उसने ऐन मोमेंट तक क्यों इंतजार किया?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस महिला और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। दूल्हे को क्यों अपमानित करना? वह पहले भी ऐसा कर सकती थी।' एक यूजर ने लिखा, 'मां-बाप की इज्जत और पैसा बर्बाद करने का क्या मतलब था? ये बात पहले नहीं कर सकती थी क्या?'
‘दिल चाहता है’ का भी यही क्लाइमेक्स था तब…- यूजर
एक और यूजर ने लिखा, 'यह शायद RHTDM (रहना है तेरे दिल में) और दिल चाहता है का भी क्लाइमेक्स था। हम सबने तब ताली बजाई थी, है न? हीरो और हीरोइन दोनों के लिए। लेकिन अब हम सभी जानते हैं कि कौन गलत है।' एक और ने लिखा, 'सही फैसला। बाद में जिंदगी बर्बाद करने से अच्छा है।' एक और यूजर ने लिखा, 'चेहरा क्यों ढकना है? वो हर जगह भारतीय लड़कियों के लिए एक बेहतरीन उदाहरण पेश कर रही है। देर आए दुरुस्त आए- उसने वही किया जो सही था।' एक और यूजर ने लिखा, 'उसने बहुत बढ़िया फैसला लिया। मैं उसका समर्थन करता हूं क्योंकि उसने तीन लोगों की जान बचाई, पहला दूल्हा, दूसरी वो खुद और तीसरा उसका प्रेमी। नहीं तो वह पूरी जिंदगी रोती रहेगी और उसका परिवार यानी उसका पति उसके व्यवहार से परेशान हो जाएगा। ये एक अच्छा कदम था। मैं उसकी सराहना करता हूं।'
Advertisement
कमेंट सेक्शन में जहां कुछ लोगों ने दुल्हन के इस कदम का सपोर्ट किया तो वहीं कुछ ने एन मौके पर ऐसा करने को लेकर उंगली उठाई। खैर, इस पर आपकी क्या राय है बताना मत भूलिएगा।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 25 May 2025 at 14:08 IST