अपडेटेड 18 November 2025 at 11:55 IST

VIRAL: 'छोटा ऋतिक रोशन...', स्कूल में War 2 गाने पर बच्चे ने किया जबरदस्त डांस, स्टेप्स और कॉन्फिडेंस देख टीचर्स भी हुए इंप्रेस; VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्कूल में ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' के गाने पर परफॉर्म करता दिख रहा है। बच्चे ने अपने डांस और कॉन्फिडेंस से टीचर्स के साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी इंप्रेस किया।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक डांस वीडियो अक्सर ही लोगों का ध्यान खींचती हैं। इनमें से कई वीडियो काफी मजेदार होते हैं, जिन्हें देख लोगों अपनी हंसी नहीं रोक पाते। तो कुछ ऐसी भी होते हैं, जो वाकई लोगों को इंप्रेस कर जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो एक छात्र का वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्कूल में टीचर्स और दोस्तों के सामने 'वॉर 2' फिल्म के गाने पर ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस देता दिख रहा है कि लोग उसे छोटा ऋतिक रोशन ही बताने लगे।

ये वायरल वीडियो ओडिशा के कटक के एक स्कूल का बताया जा रहा है, जिसमें एक छात्र पूरे कॉन्फिडेंस के साथ दिल खोलकर डांस करता नजर आ रहा है। वहीं, क्लासमेट और टीचर्स भी उसे चीयर्स करते दिख रहे हैं।

बच्चे ने शानदार स्टेप्स से जीता दिल

वायरल वीडियो बदमबाड़ी के एक अपर प्राइमरी स्कूल का बताया जा रहा है। इसमें बच्चे को War 2 फिल्म के गाने जनाब-ए-आली पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। टीचर्स एक बेंच पर बैठे दिख रहा है और सामने होते हैं उसके क्लासमेट। इस बीच ही बच्चा पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस करता नजर आ रहा है। बच्चा कॉन्फिडेंस के साथ गाने के हुक स्टेप्स करता है। इस दौरान टीचर्स और उसके दोस्त हौसला बढ़ाते हुए तालियां बजाते और उसके लिए चीयर करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही लोग बच्चे के शानदार मूव्स के साथ उसके कॉन्फिडेंस के भी फैन हो गए।

बच्चे की परफॉर्मेंस के फैन हुए लोग

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को devil_edixz अकाउंट से शेयर किया गया। इसे कुछ ही घंटों के अंदर डेढ़ मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने बच्चे के परफॉर्मेंस की सराहना भी की।

Advertisement

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "वाह, क्या कमाल का डांस किया है।" दूसरे ने कहा, "बहुत अच्छा डांस किया बेटा।" अन्य यूजर ने कहा, "बस मुझे भी इतना आत्मविश्वास चाहिए जीवन में।" एक और यूजर ने लिखा, "छोटे ऋतिक रोशन।"

यह भी पढ़ें: VIRAL: घूंघट ओढ़ स्टेज पर चढ़े दूल्हे के यार, जूही चावला के गाने पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, लोग बोले- सहेलियां भी शर्मा जाएं; VIDEO
 

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 18 November 2025 at 11:55 IST