80 करोड़ में बिका चमड़े से बना ये बैग, इस ब्रिटिश अभिनेत्री के लिए हुआ था डिजाइन, जानें किसने खरीदा
दुनिया का सबसे कीमती बैग 80 करोड़ में नीलाम हुआ। इसे एक ब्रिटिश अभिनेत्री के लिए खास तौर से डिजाइन किया गया था। कई कारणों से यह बैग इतना कीमती है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

हाल ही में एक बैग की नीलामी की गई है, जो दुनिया में सबसे महंगा है। इसकी काफी चर्चा हो रही है। हर्मेस बिर्किन हैंडबैग दुनिया का सबसे महंगा पर्स है। इस बैग की नीलामी में 86 करोड़ रुपये में हुई। यह बैग 1984 में ब्रिटिश अभिनेत्री जेन बिर्किन के लिए बनाया गया था और इसका नाम भी उन्हीं के नाम पर है।
दरअसल, चमड़े से बने इस बैग की कीमत बहुत ज्यादा है। यही कारण है कि इसकी खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है।
- हर्मेस बिर्किन बैग हाई क्वालिटी वाले चमड़े से बनाया गया है। इसी कारण से जो इसकी कीमत सबसे ज्यादा है। खास बात यह है कि चमड़े की क्वालिटी और इसकी देखभाल के लिए एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है।
- इस बैग के इतने कीमती होने का एक कारण यह भी है कि यह विशेषज्ञता और शिल्प कौशल से डिज़ाइन और निर्माण किया गया। इस बैग की डिजाइन और निर्माण प्रक्रिया के लिए विशेषज्ञता और शिल्प कौशल की जरूरत थी। इसे खास तौर से डिजाइनर के द्वारा डिजाइन किया गया। प्रत्येक बैग को बनाने में कई घंटों का समय लगता है और इसमें विशेषज्ञ कारीगरों की आवश्यकता होती है।
- इसकी खासियत यह भी है कि हर्मेस बिर्किन बैग सीमित संख्या में उपलब्ध होता है, जो इसकी कीमत को और भी बढ़ाता है। यह बैग आम तौर पर उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध होता है जो हर्मेस ब्रांड से बार-बार खरीदारी करते हैं।
जापान के इस शख्स ने इसे खरीदा
इस बैग का इतिहास भी बहुत रोचक है। जेन बिर्किन ने इसे कई सालों तक उपयोग किया और बाद में इसे एड्स अनुसंधान के लिए बेच दिया। इसके बाद, यह बैग कई हाथों में गया और आखिरकार नीलामी में बिका। नीलामी में इस बैग को जापानी रीसेल दिग्गज शिंसुके साकिमोतो ने खरीदा है।
यह बैग न केवल एक फैशन आइटम है, बल्कि एक कला का नमूना भी है जिसकी कीमत और महत्व दोनों बहुत अधिक हैं। इसकी डिजाइन, निर्माण प्रक्रिया और सीमित उपलब्धता इसे एक कीमती और इतना खास बनाती है।