अपडेटेड 24 May 2025 at 18:34 IST
'मैं किसी और से प्यार...', मंडप में अचानक दुल्हन का बदला मूड, दूल्हे को छोड़ पुलिस कस्टडी में बॉयफ्रैंड संग गई; VIDEO Viral
जैसे ही वरमाला का पल आया, माहौल अचानक बदल गया। दुल्हन की आंखों में आंसू भर आए। कुछ पल खामोशी छाई रही, फिर उसने वरमाला हाथ में लिए ही एक साहसिक निर्णय लिया। सबकी आंखों के सामने, वह पीछे हटी और कांपती आवाज़ में कहा-'मैं ये शादी नहीं कर सकती।'
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

सजे-धजे मंडप में बारात पहुंच चुकी थी। ढोल-नगाड़ों की आवाज़, रिश्तेदारों की खुशी और लाइटों की चमक सब कुछ एक भव्य शादी का संकेत दे रहे थे। दूल्हा मंच पर खड़ा था, और दुल्हन अपनी सहेलियों संग वरमाला लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। पर जैसे ही वरमाला का पल आया, माहौल अचानक बदल गया। दुल्हन की आंखों में आंसू भर आए। कुछ पल खामोशी छाई रही, फिर उसने वरमाला हाथ में लिए ही एक साहसिक निर्णय लिया। सबकी आंखों के सामने, वह पीछे हटी और कांपती आवाज़ में कहा-'मैं ये शादी नहीं कर सकती।' चारों ओर सन्नाटा छा गया।
दुल्हन के इन शब्दों के बाद वहां पर खामोशी छा गई और फिर इसके बाद जो हुआ, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। बारातियों के बीच से भीड़ को चीरती हुई एक कार वहां पहुंची। उसमें बैठा था दुल्हन का प्रेमी। पुलिस भी पहले से मौके पर मौजूद थी शायद पहले से सूचना दी गई थी, ताकि कोई हंगामा न हो। दुल्हन बिना किसी हिचकिचाहट के अपने प्रेमी की ओर बढ़ी, और दोनों कार में बैठकर वहां से निकल गए। शादी के मंच पर छोड़ दी गईं सिर्फ सवालों की गूंज और भावनाओं का तूफान। दुल्हन के शादी छोड़कर अपने बॉयफ्रैंड के साथ जाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया इसके बाद इस वीडियो पर लोगों की राय और कमेंट्स आने शुरू हो गए। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा, 'अगर शादी नहीं करनी थी, तो इतना आगे क्यों बढ़ाया?' तो वहीं कुछ और यूजर्स ने कहा, 'सच्चे प्यार ने जीत हासिल की। आखिरकार उसने वही चुना जिससे उसका दिल जुड़ा था।' यह एक शादी थी जो नहीं हो सकी पर एक कहानी बन गई, जो बहुतों के दिल को छू गई। अब तक इस वीडियो को लगभग 5000 व्यूज और 6 हजार के ऊपर लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि कमेंट सेक्शन में साढ़े 700 से ज्यादा कमेंट्स और 800 से अधिक लोगों ने इसे री-पोस्ट किया है आए है। वह भी महज कुछ घंटों में।
दुल्हन की आंखों से बहते आंसू और फिर...
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरमाला के दौरान ही दुल्हन की आंखों से आंसू बहने लगे। किसी को समझ नहीं आया कि वह घबराई हुई है या भावुक। लेकिन कुछ ही पलों में सबकुछ स्पष्ट हो गया। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। आश्चर्यजनक रूप से, वह मंडप से निकली और बाहर खड़ी एक गाड़ी में जाकर बैठ गई। अपने प्रेमी के साथ। कहा जा रहा है कि दुल्हन पहले से किसी और से प्रेम करती थी और शादी का यह आयोजन उसके मन के खिलाफ था। दुल्हन को विदाई में कोई रुकावट न हो, इसलिए मौके पर पुलिस भी तैनात थी, जिसने स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 24 May 2025 at 18:34 IST