VIRAL VIDEO: सड़क पर बेसुध पड़ी मां को पानी पिलाता रहा मासूम, तमाशबीन बने रहे लोग... वीडियो देखकर आंखों में आ जाएंगे आंसू
Road Viral Video: यह घटना एक बार फिर समाज के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। क्या हम इतने संवेदनहीन हो गए हैं कि किसी की मदद करने के बजाय सिर्फ वीडियो बनाना ही जरूरी समझते हैं?
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

उत्तर प्रदेश के कानपूर से एक बेहद भावुक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। तो चलिए जानते हैं इस वायरल वीडियो में आखिर ऐसा क्या है?
मां को बचाने की कोशिश करता मासूम
इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा सड़क पर अपनी बेसुध पड़ी मां को उठाने की कोशिश करता नजर आता है। बच्चा नंगे पैर है और बहुत ही मासूमियत से अपनी मां को पानी पिलाने की कोशिश कर रहा है।
वह बार-बार अपनी मां को आवाज देता है, उन्हें जगाने की कोशिश करता है और कभी पानी तो कभी कुछ खाने की चीजें देता है, ताकि शायद वो उठ जाएं। यह दृश्य इतना भावुक है कि जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं।
मदद की जगह वीडियो बनाते रहे लोग
इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि आसपास खड़े लोग मदद करने के बजाय इस पूरे दृश्य का वीडियो बनाते रहे।
Advertisement
कई लोग बस खड़े होकर तमाशा देखते रहे, जबकि किसी ने तुरंत आगे बढ़कर महिला या बच्चे की मदद करने की कोशिश नहीं की। यह वीडियो 3 अप्रैल को सोशल मीडिया पर सामने आया और देखते ही देखते वायरल हो गया।
पुलिस ने लिया मामला संज्ञान में
वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले पर ध्यान दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले को कानपूर के स्थानीय अधिकारियों और इमरजेंसी सेवाओं को भेज दिया गया है ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके।
Advertisement
हालांकि अभी तक महिला और बच्चे की स्थिति को लेकर कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।
समाज के लिए एक बड़ा सवाल
यह घटना एक बार फिर समाज के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। क्या हम इतने संवेदनहीन हो गए हैं कि किसी की मदद करने के बजाय सिर्फ वीडियो बनाना ही जरूरी समझते हैं?
यह वीडियो सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि हमारी सोच और व्यवहार का आईना है। जरूरत है कि हम ऐसे समय में आगे बढ़कर मदद करें, न कि सिर्फ दर्शक बनकर खड़े रहें।