Sania Mirza: 'कहीं आग लगे लग जावे, टूटे दिल की पीड़ा...', हैदराबाद पहुंचने के बाद सानिया मिर्जा को किसकी सता रही याद? VIDEO VIRAL
सानिया मिर्जा इन दिनों भारत आई हुई हैं। इस बीच हाल ही में पूर्व टेनिस स्टार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका अवतार देख फैंस हैरान रह गए।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Sania Mirza: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई शिफ्ट हो चुकी हैं। काम के सिलसिले में अक्सर उनका भारत आना-जाना लगा रहता है। इन दिनों वो भारत में हैं। ऐसे में फैंस के बीच छाईं रहने वाली सानिया एक बार फिर चर्चा में है। इसके पीछे की वजह है उनका हालिया पोस्ट, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
सानिया मिर्जा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक सॉन्ग पर इनेक्ट करती नजर आ रही हैं। उनका ये कूल अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा पोस्ट के कैप्शन ने भी फैंस का खासा ध्यान खींचा है।
कूल अंदाज में दिखी सानिया मिर्जा
दरअसल, सानिया मिर्जा ने जो मजेदार वीडियो शेयर किया है उसमें वो अपने फ्रेंड्स के साथ दिख रही हैं। 'कहीं आग लगे लग जावे, कहीं नाग डसे-डस जावे, इस टूटे दिल की पीड़ा सही ना जाए...' गाने पर उन्हें फनी अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है। गौरतलब है कि सानिया अक्सर इस तरह की क्लिप्स शेयर नहीं करती हैं। लेकिन इस बार सानिया का ये कूल अंदाज उनके चाहनेवालों को उन पर फिदा कर रहा है। ये वीडियो सानिया के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
दोस्तों संग पूर्व टेनिस स्टार ने किया डांस
गौरतलब है कि ये गाना टूटे दिल और मायूसी की तरफ इशारा करता है। लेकिन रील में इसे मजेदार और फनी अंदाज में पेश किया गया है। इसमें सानिया और उनके दोस्त अपने स्टेप्स से आग लगा रहे हैं। उन्होंने एक लाइन के कैप्शन में लिखा, 'क्योंकि अब Cringe ही नया चलन है।' इस रील को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यूजर्स सानिया के इस कूल अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। जहां कुछ यूजर ने कहा कि Cringe आप पर कूल लग रहा है। तो वहीं कुछ अन्य ने कहा कि वो बेहद अच्छा कर रही हैं।
Advertisement
सानिया मिर्जा कथिततौर पर किसी ब्रांड प्रमोशन या इवेंट के सिलसिले में भारत आई हैं। इसी दौरान उन्होंने हैदराबाद में अपने परिवार और दोस्तों से भी मुलाकात की।
तलाक के बाद अकेले कर रहीं बेटे की परवरिश
सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया अपने बेटे इजहान की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। वो अपने बेटे के साथ दुबई में रहती हैं जहां उनकी एक टेनिस एकेडमी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सानिया का तलाक हुआ था, तब उनके बेटे ने ही उन्हें इस दर्द से निकलने और जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद की थी।