VIRAL: लड़की घर में कर रही थी काम, तभी पालतू बिल्ली को आया गुस्सा, कर दिया ताबड़तोड़ हमला, नोच खाया हाथ; होश उड़ाने वाला VIDEO

जापान में एक महिला पर उसके अस्त-व्यस्त कमरे में अचानक उसकी पालतू बिल्ली ने हमला कर दिया। जब बिल्ली आक्रामक हो गई, तो उसने उसे छुड़ाने की बेताब कोशिश की, जिससे फर्श पर खून फैल गया।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: X

जापान से हाल ही में एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आई है, जिसने पालतू जानवरों के व्यवहार को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। अक्सर हम बिल्लियों को शांत और लाड़-प्यार वाले जीव के रूप में देखते हैं, लेकिन जापान की एक महिला के लिए उसकी अपनी ही बिल्ली किसी बुरे सपने जैसा साबित हो गया और यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

क्या थी पूरी घटना?

घटना महिला के अपार्टमेंट की है, जो अपनी अस्त-व्यस्त स्थिति में थी। महिला अपने घर के बिखरे हुए सामान के बीच काम कर रही थी, तभी अचानक उसकी पालतू बिल्ली ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और हिंसक था कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

खून से लथपथ हुआ फर्श

बिल्ली के आक्रामक होने के बाद, महिला ने खुद को छुड़ाने की हर मुमकिन कोशिश की। इस संघर्ष के दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं और देखते ही देखते कमरे का फर्श खून से सन गया। यह दृश्य किसी हॉरर फिल्म जैसा डरावना था। बिल्ली के तनाव का कारण बनी होगी, जिससे उसने अपना आपा खो दिया। आखिर में उसकी मालिक बिल्ली को रूम में बंद कर देती है और खुद बाहर चली जाती है।

बिल्ली ने क्यों किया अपनी ही मालकिन पर हमला?

बिल्लियां अपने क्षेत्र को लेकर बहुत संवेदनशील होती हैं। कमरे में हद से ज्यादा कबाड़ या अव्यवस्था उन्हें असुरक्षित महसूस करा सकती है। इसे 'रिडायरेक्टेड अग्रेशन' भी कहा जा सकता है, जहां तनावग्रस्त जानवर अपनी खीझ अपने मालिक पर निकाल देता है और इसी के कारण बिल्ली अपनी ही मालकिन पर हमला कर देती है। ये वीडियो @GharKeKalesh id se X हैंडल  पर साझा किया गया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - Smriti Mandhana: पलक ने स्मृति मंधाना के पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद... तो पलाश मुच्छल से पैचअप की खबरें होने लगी वायरल, क्या है सच्चाई?

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड