VIRAL VIDEO: 'पुलिस से नहीं डरती', बीच सड़क पर युवती की गुंडागर्दी, पत्थर से बाइक को तोड़ती रही; लोगे देखते रहे और वो बेचारा...
VIRAL VIDEO: जयपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को बुलेट बाइक से छोटी सी टक्कर लगने के बाद गुस्सा आ जाता है। उसको गुस्सा इतना ज्यादा आ जाता है कि वह बुलेट के पुर्जों को तोड़ डालती है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

VIRAL VIDEO: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि बुलेट से उस महिला का टक्कर लगी है। इसके बाद उस महिला ने इतना उग्र रूप ले लिया कि बीच सड़क पर ही अपना आपा खो दिया।
क्या है पूरी घटना?
वीडियो में दिखाई गई जानकारी के अनुसार, जयपुर के एक व्यस्त इलाके में ट्रैफिक के दौरान एक बुलेट बाइक से महिला को मामूली सी टक्कर लगने की बात सामने आ रही है। आमतौर पर ऐसी घटनाओं में लोग आपस में बहस करते हैं या पुलिस को बुला लेते हैं। लेकिन इस घटना में तो मामला उल्टा ही हो गया। गुस्से में लाल-पीली हुई महिला ने आव देखा न ताव और अपनी स्कूटी खड़ी कर सीधे बुलेट सवार पर बरस पड़ी। देखते ही देखते महिला ने सड़क किनारे खड़ी उस भारी-भरकम बुलेट बाइक को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
गुंडागर्दी पर उतर आई महिला
वहां मौजूद लोगों का कहना है कि महिला इतने खतरनाक गुस्से में आ गई कि उसने बाइक को बुरी तरह आगे और पीछे से तोड़ डाला। मौके पर मौजूद राहगीरों ने इस पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा और कई लोगों ने इसे 'सरेआम गुंडागर्दी' करार दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला किस कदर आक्रोश में है और बाइक के पुर्जे- पुर्जे तक को एक पत्थर से तोड़ रही है। वहां मौजूद बुलेट बाइक चालक उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन महिला उससे भी भिड़ जाती है।
मौके पर मौजूद पुलिस ने भी किया अनदेखा
वीडियो में बाइक चालक वहां मौजूद पुलिस को भी दिखाता है। वह बताता है कि पुलिस भी अनदेखा कर रही है, उसकी किसी ने भी हेल्प नहीं किया है। जब बाइक चालक महिला से कहता है कि वह शिकायत दर्ज करके उससे पूरा हर्जाना लेगा, तो वह कहती है कि वो किसी से नहीं डरती है, पुलिस से भी न डरने की बात बोलती हुई नजर आ रही है।
Advertisement
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
अब यह वीडियो फेसबुक और एक्स को साथ कई प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त तरीके से शेयर किया जा रहा है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि सड़क पर धैर्य रखना बहुत जरूरी है, वहीं कुछ लोग महिला के इस हिंसक व्यवहार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।