अपडेटेड 15 May 2025 at 23:11 IST
UP में हुई 'जेल प्रीमियर लीग' की शुरुआत, IPL की तरह कैदी लगा रहे चौके-छक्के- VIDEO
IPL की तर्ज पर मथुरा जेल में जेल प्रीमियर लीग (JPL) की शुरुआत की गई है। ये शुरुआत जेल में बंद कैदियों की प्रतिभा को निखारे और मानसिक तनाव से दूर रखने में मदद करेगी।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Jail Premier League : भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है। भारतीयों के लिए क्रिकेट महज एक खेल या मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं, जुनून और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। बच्चे गलियों में, युवा मैदानों में और बुजुर्ग टीवी स्क्रीन पर क्रिकेट के दीवाने हैं। भारत के घर-घर में आपको क्रिकेट को फॉलो करने वाले लोग मिल जाएंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सफलता बताती है कि भारत में किस हद तक लोग क्रिकेट को फॉलो करते हैं। मैदान पर लगा हर छक्का-चौका देश के दिल की धड़कनों को बढ़ाता है। अब ये खेल जेल की ऊंची दीवारों के अंदर तक पहुंच गया है। IPL की तर्ज पर मथुरा जेल में जेल प्रीमियर लीग (JPL) की शुरुआत की गई है। अपने प्रयोगों के लिए पहचान बनाने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की ये शुरुआत जेल में बंद कैदियों की प्रतिभा को निखारे और मानसिक तनाव से दूर रखने में मदद करेगी।
कैदी लगा रहे चौके-छक्के
दरअसल, भारत में जेल व्यवस्था अपराधियों को सुधारने की एक प्रक्रिया है। जेल में बंद कैदियों के टैलेंट को निखारने के लिए जेल प्रशासन अलग-अलग कदम उठाता रहता है। ऐसा ही नया कदम मथुरा जेल ने उठाया है। कैदियों की प्रतिभा को निखारने, उनके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए मथुरा जेल में कैदियों के बीच IPL की तर्ज पर जेल प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया है। जेल के अंदर अब कैदी जमकर चौके-छक्के लगा रहे हैं।ॉ
जेल प्रीमियर लीग की शुरुआत करने वाली मथुरा जेल देश की पहली जेल बन गई है। जेल में बंद अलग-अलग कैदियों को मिलाकर मैच के लिए दो टीमें बनाई गई थी। मैच खत्म होने के बाद जेल प्रशासन की तरफ से खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। सोशल मीडिया पर जेल प्रशासन के इस कदम की खूब चर्चा हो रही है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 May 2025 at 22:43 IST