VIDEO: पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के समर्थन में उतरे जैकी श्रॉफ, बोले दुनिया भर में बैंड बज गया, हिन्दुस्तान बिंदास खा-पी रहा
भारत में भी पेट्रोल-डीजल संकट को देखते हुए पीएम मोदी ने भी देश की जनता से पेट्रोल-डीजल गाड़ी छोड़कर मेट्रो में सफर करने की अपील की है। अब इसी सब को लेकर बॉलीवुड के जग्गू दादा यानि जैकी श्रॉफ भी पीएम मोदी की इस अपील के समर्थन में उतार आए हैं। इसी सब को लेकर जैकी श्रॉफ का एक वीडियो वायरल हो गया है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

पश्चिम एशिया में तनाव के कारण दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के दामों में जहां भारी भरकम बढ़ोतरी हुई है तो वहीं लोगों को एलपीजी गैस की भी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपये से ज्यादा बढ़ चुके हैं। इस संकट को देखते हुए पीएम मोदी ने भी देश की जनता से पेट्रोल-डीजल गाड़ी छोड़कर मेट्रो में सफर करने की अपील की है।
अब इसी सब को लेकर बॉलीवुड के जग्गू दादा यानि जैकी श्रॉफ भी पीएम मोदी की इस अपील के समर्थन में उतार आए हैं। इसी सब को लेकर जैकी श्रॉफ का एक वीडियो वायरल हो गया है।
क्या बोले जग्गू दादा
वायरल वीडियो में जग्गू दादा किसी कार्यक्रम में कही जाते हुए दिख रहे हैं। यहां उनसे मीडिया पूछ रहा है कि देश में लोग पीएम मोदी की अपील के बाद अब पेट्रोल-डीजल की गाड़ी कम चला रहे हैं..। इतना सुन जैकी श्रॉफ बोले “उपकार थोड़ी कर रहे हिन्दुस्तान पर कम चला कर। कम चलाओ दुनिया भर में बैंड गया है, हिन्दुस्तान अभी तक बिंदास खा-पी रहा है ना दबाकर। पेट्रोल, गैस मिल रही है फिर काहे को रो रहे हो। जो (पीएम मोदी) बोल रहे है वो करो।” यह बोल जैकी श्रॉफ आगे चले जाते हैं।
जैकी श्रॉफ ने पीएम मोदी का किया समर्थन
पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का समर्थन सभी क्षेत्रों से किया जा रहा है जिसमें अब बॉलीवुड भी जुड़ गया है। ऐसे में उम्मीद है कि आप भी इस संकट को समझते हुए पेट्रोल-डीजल गाड़ी छोड़, मेट्रो में सफर करेंगे और देश को इस संकट के समय में अपना योगदान देकर बाहर निकालने का अपना धर्म निभाएंगे। हमारा देश इस संकट के समय से जितनी जल्दी निकल जाए उतना अच्छा है।