Viral Video- अरे ये क्या! चाय वाला बन गए ईशान किशन, ठहरिए और जरा मिलिए धांसू बल्लेबाज के हमशक्ल से; चौक जाएंगे आप
Ishan Kishan Lookalike: टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का हमशक्ल मिल गया है। ईशान किशन से मिलते-जुलते इस व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Ishan Kishan Chaiwala Viral Video: सनराइजर्स हैदराबाद के वर्तमान कप्तान यानी ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ही चर्चा में बने हुए। ईशान किशन ने पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गर्दा उड़ाया, उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में विरोधी टीम के छक्के छुड़ाते नजर आए।
फिलहाल, ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं, क्योंकि SRH के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैचों के लिए बाहर है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाय वाला एकदम ईशान किशन की तरह दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
चाय वाला निकला ईशान किशन का 'हमशक्ल'
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति चाय बना रहा होता है और वो चाय वाला एकदम टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन की तरह दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग चाय वाले को ईशान का भाई बोलकर संबोधित कर रहे हैं।
हालांकि, यह वीडियो कहां का है, इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। लेकिन जिस तरह से ईशान किशन के हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे देखकर कई फैंस एकदम हैरान है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग ईशान किशन के हमशक्ल की दुकान पर खूब चाय पीने पहुँच रहे हैं।
Advertisement
सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान के पास
आपको बता दें कि ईशान किशन फिलहाल आईपीएल में व्यस्त है। वो आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं, क्योंकि SRH के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैचों के लिए बाहर है। आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मैच हार गया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा मुकाबला 2 अप्रैल को KKR से कोलकाता में है।