अपडेटेड 1 February 2026 at 20:14 IST
Viral Video: बिहार से निकली खास ट्रेन, जहां बप्पा के लिए रिजर्व है पूरी बर्थ और भक्ति में डूबे यात्री
Viral: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें एक ट्रेन के ऊपरी बर्थ में भगवान गणेश को विराजित किया गया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral : भारतीय रेलवे को अक्सर देश की जीवनरेखा कहा जाता है, लेकिन क्या आपने कभी कल्पना की है कि इसी जीवनरेखा पर दौड़ती एक ट्रेन साक्षात भक्ति का केंद्र बन जाएगी? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बिहार से दक्षिण भारत की ओर जा रही एक ट्रेन में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर श्रद्धा और आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। यहां यात्री अकेले सफर नहीं कर रहे, बल्कि उनके साथ स्वयं विघ्नहर्ता भगवान गणेश भी विराजमान हैं।
स्लीपर कोच में गूंज रहे भजन और मंत्र
बिहार के विभिन्न जिलों से तीर्थयात्रियों को लेकर निकली यह ट्रेन किसी सामान्य यात्रा का हिस्सा नहीं लग रही। ट्रेन के एक स्लीपर कोच की ऊपरी बर्थ को पूरी तरह से एक छोटे और सुंदर मंदिर में तब्दील कर दिया गया है। वहां भगवान गणेश की प्रतिमा पूरी श्रद्धा के साथ स्थापित की गई है। ट्रेन की पटरियों की खड़खड़ाहट के बीच अब झांझ-मजीरों, ढोलक की थाप और सामूहिक भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। यात्रियों के लिए यह सफर केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने का जरिया नहीं, बल्कि एक चलता-फिरता आध्यात्मिक उत्सव बन गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'आस्था की ट्रेन'
इंस्टाग्राम पर indianstories.io हैंडल से साझा किए गए इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। पोस्ट के कैप्शन में इस बात का विशेष उल्लेख किया गया है कि यह ट्रेन बिहार से चलकर दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों तक जा रही है। सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर और अनुष्ठानों के कारण अन्य यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो रही है।
पोस्ट में लिखा कि इसके कैप्शन में लिखा है 'बिहार से दक्षिणी राज्यों तक चलने वाली एक अनोखी लंबी दूरी की ट्रेन ने अपने एक डिब्बे के अंदर बने छोटे मंदिर के कारण सबका ध्यान आकर्षित किया है। एक अलग बर्थ पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित है, जहां भक्त यात्रा के दौरान प्रार्थना करते हैं। सभी अनुष्ठान भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार ही किए जाते हैं, जिससे यात्रियों और संचालन में कोई बाधा नहीं आती। यह पहल आस्था और अनुशासन का अनूठा संगम है, जो ट्रेन के हजारों किलोमीटर की दैनिक यात्रा के दौरान एक शांत आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करती है। '
Advertisement
ये भी पढ़ें - Mooli Ke Patte: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मूले के पत्ते, वरना लेना पड़ सकता है दवा का सहारा
स्लीपर कोच बना भव्य मंदिर
इस अनोखी ट्रेन के स्लीपर कोच में भगवान गणेश का एक सुंदर प्रतिमा स्थापित किया गया है। एक पूरी बर्थ विशेष रूप से 'बप्पा' के लिए आरक्षित है। लंबी यात्रा अब केवल सफर नहीं, बल्कि एक भक्तिमय उत्सव बन गई है। यात्री सुबह-शाम सामूहिक आरती, भजन और धार्मिक अनुष्ठानों में लीन रहते हैं, जिससे पूरे कोच का माहौल आध्यात्मिक और सकारात्मक बना हुआ है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 20:14 IST