'घर मैं चला रही, बच्चे मैं पाल रही हूं, 40-50 हजार महीने...', मेट्रो छूट गई तो स्टेशन पर ही भिड़ा युवा कपल; VIDEO तेजी से VIRAL
Viral Video: दिल्ली मेट्रो एक बार फिर क्लेश के लिए चर्चा में है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पति पर मेट्रो में ही चिल्लाती और उसे बुरी तरह फटकारती नजर आ रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन मेट्रो और रेलवे स्टेशनों के अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कोई डांस करता नजर आता है, तो कभी कोई रील बनाने के चक्कर में सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाता है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है। यह वीडियो किसी डांस या स्टंट का नहीं, बल्कि एक युवा कपल के बीच हुई तीखी बहस का है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिल्ली मेट्रो के एक प्लेटफॉर्म पर एक युवक और युवती के बीच जबरदस्त बहस होती दिख रही है। विवाद की शुरुआत शायद मेट्रो छूट जाने की वजह से हुई, लेकिन देखते ही देखते यह झगड़ा निजी और वित्तीय आरोपों तक पहुंच गया।
युवती गुस्से में चिल्लाते हुए कह रही है कि घर मैं चला रही हूं, बच्चे मैं पाल रही हूं और महीने के 40-50 हजार रुपये भी मैं ही कमा रही हूं... तुम क्या कर रहे हो?
पती-पत्नी के बीच मेट्रो में हो गया क्लेश
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर खड़े अन्य यात्री इस झगड़े को देखकर असहज महसूस कर रहे हैं। युवती का गुस्सा सातवें आसमान पर है और वह बार-बार अपनी मेहनत और घर की जिम्मेदारियों का जिक्र कर रही है। वहीं, युवक बचाव की मुद्रा में नजर आ रहा है और उसे शांत करने की कोशिश कर रहा है।
मेट्रो स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का निजी झगड़ा देख लोग रुक गए। कुछ ने इसे मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब 'मिडिल क्लास स्ट्रगल' और 'रिलेशनशिप ईगो' के नाम से वायरल हो रहा है।
कई यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने लिखा कि आज के दौर में महिलाएं घर और बाहर दोनों संभाल रही हैं, ऐसे में फ्रस्ट्रेशन निकलना स्वाभाविक है। अगर पुरुष कमाता और महिला को सुनाता तो लोग उसे सही मानते, फिर यहां आपत्ति क्यों? वहीं एक ने ने इसे 'मेट्रो लाइफ' का तनाव बताया, जहां भागदौड़ और ऑफिस के प्रेशर के बीच छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़ों का रूप ले लेती हैं।