वैष्णो देवी की यात्रा करने गए लड़के ने Dhurandhar 2 देखकर कैसे बचाए 1200 रुपये? तरीका जान लोग बोले- इसे कहते हैं जुगाड़
Viral: एक लड़का वैष्णो देवी की यात्रा करने गया था लेकिन वहां जाकर उसे पता चला कि यात्रा बंद हो गई है। फिर उसने ऐसा जुगाड़ लगाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। फिल्म से जुड़ी हर एक डिटेल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लेकिन बहुत से लोगों ने इसकी लंबाई पर भी सवाल उठाए हैं। बता दें कि ये फिल्म लगभग चार घंटे लंबी है जिसका फायदा उठाकर एक लड़के ने अपने 1200 रुपये बचा लिए।
जी हां, एक एक्स यूजर का पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उसने बताया कि वो वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए गया था लेकिन वहां जाकर उसे पता चला कि यात्रा बंद हो गई। होटल का किराया भी काफी महंगा था, फिर पैसे बचाने के लिए उसने जो किया, वो अब सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है।
‘धुरंधर 2’ देखकर बचा लिए 1200 रुपये
उस एक्स यूजर ने ‘धुरंधर 2’ की चार घंटे की लंबाई का फायदा उठाया और उसका ये तरीका अब सुर्खियों में आ गया है। उसने अपनी और अपनी मूवी टिकट की फोटो भी शेयर की है। इसके साथ उसने लिखा कि जब वो वैष्णो देवी की यात्रा करने गया तो वहां जाकर उसे पता चला की यात्रा बंद हो गई है।
उसने आगे बताया कि कैसे उसे रात को रुकने के लिए एक होटल रूम किराए पर लेना पड़ता जो 1500 रुपये का था, ऐसे में उसने 300 रुपये में ‘धुरंधर 2’ का नाइट शो बुक कर लिया। उसके होटल के 1500 रुपये भी बच गए, 300 रुपये में फिल्म भी देख ली और कुल मिलाकर 1200 रुपये का फालतू खर्चा बच गया।
Advertisement
नेटिजंस को पसंद आया जुगाड़
उस एक्स यूजर ने अंत में लिखा- ‘अब पहले आराम से फिल्म देखूंगा, फिर सुबह 3 बजे लाइन में लग जाऊंगा, यात्रा कार्ड लूंगा और सीधा दर्शन के लिए निकल जाऊंगा’।
उसका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- ‘ये तो प्रो लेवल जुगाड़ है भाई’, वही दूसरा यूजर कमेंट करता है- ‘पीक डिटेलिंग बाय माधव’। एक यूजर ने ये भी कहा कि ‘भाई थिएटर में होटल जैसा आराम थोड़ी मिला होगा’।