VIRAL: जब आसमान से अचानक टपके 13 अजनबी, घर के आंगन में लैंड हुआ हॉट एयर बैलून, नजारा देख दंग रह गए सब! VIDEO
Viral Video: 13 लोगों को ले जा रहे एक हॉट एयर बैलून की एक घर के आंगन में इमसजेंसी लैंडिंग कराई गई। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: कल्पना कीजिए कि आप अपने घर के आंगन में शांति से बैठे हैं और अचानक आसमान से एक विशालकाय रंग-बिरंगा गुब्बारा सीधे आपके गार्डन में उतर आए। सुनने में यह किसी फिल्म के सीन जैसा लगता है, लेकिन कैलिफोर्निया के एक परिवार के लिए यह हकीकत बन गया।
घर के आंगन में हॉट एयर बैलून की लैंडिंग
हंटर पेरिन नाम का एक शख्स 18 अप्रैल की सुबह लगभग 8:30 बजे तब चौंक गए, जब एक पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें उनके घर के पीछे वाले हिस्से (Backyard) में एक हॉट एयर बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जब उन्होंने वहां जाकर देखा तो गुब्बारे में 13 अजनबी बैठे थे, जो मानो उन्हें Good Morning कह रहे हो। ये नजारा देख वे दंग रह गए।
पेरिन की पत्नी जेना, जो उस समय घर के अंदर थीं। वे शोर सुनकर बाहर भागीं, तब उन्हें एहसास हुआ कि पहले जो अजीब सी आवाज उन्होंने सुनी थी, वह गुब्बारे के बर्नर की थी।
घटना कैलिफोर्निया के टेमेकुला में घटी। सबसे राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बलून में सवार यात्री और घर के सदस्य, दोनों ही सुरक्षित हैं।
Advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो
जैसे ही यह खबर फैली, इंटरनेट पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। लोग इस बात पर हैरान हैं कि इतने बड़े गुब्बारे को कैसे उतार लिया। पायलट ने घबराने की जगह धैर्य से काम लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
एनिवर्सरी मनाने के लिए सवार हुआ था कपल
एयर बैलून में सवार यात्रियों के अनुसार, लैंडिंग पहले से तय नहीं थी। ब्रियाना एवलोस, जो अपने पति के साथ शादी की 10वीं एनिवर्सरी मनाने के लिए इस यात्रा पर थीं। उन्होंने बताया कि पायलट ने उन्हें हवा में ही चेतावनी दी थी कि मौसम अचानक बदल गया है। हवा कम हो गई थी, जिससे गुब्बारे को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था, साथ ही ईंधन की कमी भी चिंता का विषय बन रही थी।
Advertisement
ब्रियाना ने कहा कि पायलट ने हमें बताया कि हमें जल्द ही लैंड करना होगा। वह सड़क पर उतरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। इसके विपरीत, गुब्बारा घर के आंगन में सुरक्षित रूप से उतर गया।
वायरल वीडियो में गुब्बारे में सवार 13 यात्री कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाई दिए। ये एक ऐसा पल था, जिसे वे लोग कभी नहीं भूल पाएंगे।