ये कैसी 'ताली'? सरेआम हुए न्‍यूड, दी गालियां और...दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर किन्नरों का तांडव; युवक को जमकर पीटा, VIDEO देख गुस्‍से से हो जाएंगे लाल

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर एक यात्री परिवार और ट्रांसजेंडरों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Group of five transgenders assaulted man his family delhi railway station video goes viral
ये कैसी 'ताली'? सरेआम हुए न्‍यूड, दी गालियां और...दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर किन्नरों का तांडव; युवक को जमकर पीटा, VIDEO देख गुस्‍से से हो जाएंगे लाल | Image: Screen Grab

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर एक यात्री परिवार और ट्रांसजेंडरों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यकीन मानिए इस VIDEO को देखने के बाद आप गुस्‍से से लाल हो जाएंगे। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जनरल बोगी में चढ़ने और सीट को लेकर किन्नरों और युवक का कुछ विवाद हुआ था।

विवाद होने के बाद 5 किन्नरों का ग्रुप उस युवक पर टूट पड़ा। किन्नरों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। हद तो तब पार हो गई जब युवक को बचाने के लिए उसकी पत्‍नी और बेटी बीच में आईं तो किन्नरों ने उन्‍हें भी पीटा। इतना ही नहीं भद्दी-भद्दी गालियां दी। हैरान करने वाली बात ये थी कि आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे।

ताली बजाकर पुलिस को भी दी धमकी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किन्नर भरे स्‍टेशन पर कपड़े उतार कर न्‍यूड हो जाती है। वो ताली बजा बजाकर गालियां दे रही है और आसपास मौजूद लोगों को भी धमका रही है। इतने में एक पुलिसवाला आता है और शांत करने की कोशिश करता है। लेकिन किन्नर उसे भी चांटा मरने का इशारा कर गाली देती दिख रही है।

Advertisement

पिछले साल भी ऐसा ही VIDEO आया था सामने, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर किन्नरों ने पीटा था

आपको बता दें कि पिछले साल यूपी के देवरिया से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था। यहां किन्नरों ने पुलिसर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। दरअसल हुआ ये था कि 5-6 किन्नर रात में स्टेशन पर यात्रियों से जबरन पैसे मांग रहे थे। यात्रियों ने इंस्पेक्टर से किन्नरों की शिकायत कर दी। इंस्पेक्टर किन्नरों के पास गए और उनसे चले जाने के लिए कहा। साथ ही दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही।

Advertisement

यह सुनते ही किन्नर भड़क गए और अपने साथियों को बुलाकर इंस्पेक्टर को पीट दिया। आरपीएफ थाने की कुर्सियां और दरवाजे तोड़ दिए। न्यूड होकर हंगामा किया। मारपीट की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मी भी आ गए। उन्होंने किसी तरह इंस्पेक्टर को छुड़ाया। घटना के बाद पुलिस ने 2 किन्नरों को मौके से गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें- विशाल बन इरशाद ने दो हिंदू लड़कियों से की शादी, दोनों को गर्भवती कर बनाया बंधक और डालने लगा धर्मपरिवर्तन का दबाव; बजरंग दल-पुलिस ने छुड़ाया

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड