VIRAL: अपनी शादी में इतने छोटे कपड़े पहन पहुंची दुल्हन, देख दूल्हे के उड़े होश; VIDEO देख लोग बोले- बर्बाद कर लिया जिंदगी का...
Viral Video: दुल्हन अपनी शादी में इतने छोटे कपड़े पहन पहुंचती हैं जिससे दूल्हे का दिमाग खराब हो जाता है। उसके रिएक्शन से दुल्हन अनकंफर्टेबल हो जाती है। वायरल वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि उसने अपने जिंदगी के सबसे अच्छे दिन को बर्बाद कर लिया।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। खासकर जब बात हो शादी-ब्याह की। डांस, मस्ती, फैशन और फंक्शन्स की रंग-बिरंगी झलकियां हर किसी का ध्यान खींचती हैं। इन सबके बीच दूल्हा-दुल्हन का स्टाइल और लुक भी खूब सुर्खियों में रहता है। हर दुल्हन चाहती है कि उसकी शादी के दिन का लुक सबसे हटकर हो, लेकिन तब क्या हो अगर कोई दुल्हन अपनी शादी में इतने छोटे कपड़े पहनकर आ जाए कि उसे देख दूल्हा ही हक्का-बक्का रह जाए?
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन को इतने छोटे कपड़ों में एंट्री लेते देखा जा सकता है कि उसे देख दूल्हे के होश उड़ जाते हैं। उसका रिएक्शन देखने लायक है।
छोटे कपड़े पहन देख दुल्हन ने ली एंट्री
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @edwinelcapotv अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो एडविन नाम के शख्स की शादी का बताया जा रहा है। इसमें देखने मिल रहा है कि शादी में ढेर सारे मेहमान जुटे होते हैं। इस बीच अचानक दुल्हन की स्टेज पर एंट्री होती है। हाथों में गुलदस्ता लिए दुल्हन स्टेज की तरफ बढ़ती है। इस दौरान जहां दूल्हा कोट-पैंट में तो दुल्हन को काफी छोटे कपड़े पहने देखा जा सकता है। दुल्हन के कपड़े देख शादी में मौजूद हर मेहमान रह जाता है। कुछ ऐसे ही एक्सप्रेशंस होते हैं दूल्हे के भी।
दूल्हे के रिएक्शन से अनकंफर्टेबल हुई दुल्हन
वीडियो में देखने मिल रहा है कि दुल्हन जैसे ही दूल्हे की तरफ बढ़ती है तो उसे देख लड़के के होश उड़ जाते हैं। वो उसे आंखें फाड़ते हुए शॉकिंग एक्सप्रेशंस के साथ ऊपर से नीचे देखता है। दूल्हे के रिएक्शन से तो ऐसा ही लग रहा है मानो उसे दुल्हन का ड्रेस पसंद नहीं आया। इस दौरान लड़का उसे कुछ कहता है, जिसके बाद दुल्हन भी थोड़ी अनकंफर्टेबल होती नजर आ रही है। इसके बाद उसके चेहरे की मुस्कान फीकी पड़ जाती है।
Advertisement
वायरल हो रहे इस वीडियो को कपल की एनिवर्सिरी पर शेयर किया गया, जो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा, "इस अद्भुत पल को 3 साल हो गए हैं। हैप्पी एनिवर्सरी, माई लव। साथ में हंसने, पागलपन भरी बातें याद करने और अपने तरीके से जीवन का आनंद लेने का एक और साल। मेरे साथी बनने के लिए शुक्रिया। और भी कई सालों के लिए शुभकामनाएं! मैं तुमसे प्यार करता हूं।"
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये शादी है कोई बीच नहीं।" दूसरे यूजर ने कहा, "वहां मौजूद हर कोई बहुत निराश दिख रहा है।" तीसरे यूजर ने कहा, "मैं इस चीज के पक्ष में हूं कि आपका जो मन हो वो पहनो, लेकिन आपके पति बहुत निशान दिख रहे हैं। यह सिर्फ आपका दिन नहीं, यह उनका भी दिन है।" एक और यूजर ने कहा, "इसने अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन बर्बाद कर दिया।"