अपडेटेड 15 January 2026 at 12:21 IST

'दूल्हों का रहमान डकैत', शादी में 'धुरंधर' के FA9LA गाने पर VIRAL हो गई दूल्हे की एंट्री, डांस मूव्स से नेटिजंस हुए इंप्रेस; VIDEO

Viral Video: 'धुरंधर' का FA9LA गाने पर चारों ओर छाया हुआ है। अक्षय खन्ना के गाने के हर कोई स्टेप्स कॉपी कर वीडियो बना रहा है, जो खूब वायरल भी हो रही हैं। अब इस गाने पर दूल्हे की स्वैग वाली एंट्री का एक वीडियो वायरल हुआ है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' का क्रेज लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म के गाने और डायलॉग्स चारों ओर छाए हुए हैं। अब एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे को दोस्तों संग FA9LA गाने पर स्वैग वाली एंट्री लेते देखा जा सकता है। वायरल वीडियो को इंटरनेट यूजर्स ने काफी पसंद किया।

धुरंधर में अक्षय खन्ना के FA9LA गाने ने सोशल मीडिया पर गदर काटा हुआ है। हर कोई स्टेप्स को कॉपी कर इस पर वीडियो बना रहा है, जो काफी वायरल भी हो रही हैं।

FA9LA गाने पर दूल्हे की एंट्री का VIDEO

अब एक शादी में दूल्हे को भी इसी FA9LA गाने पर डांस कर एंट्री लेते देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरवानी पहने दूल्हा आगे चल रहा है। उसके पीछे काले कपड़ों, लाल पगड़ी और काले चश्मे में कई दोस्त साथ होते हैं। सभी को FA9LA गाने में अक्षय खन्ना के स्टेप्स कॉपी करते देखा जा सकता है। स्वैग वाली एंट्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो को beingshoaibqureshi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "दूल्हे की एंट्री हो तो ऐसी।" इस वीडियो को अब तक 8 मिलियन के आसपास व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया।

Advertisement

लोगों ने खूब लिए मजे

एक यूजर ने वीडियो पर मजे लेते हुए लिखा, "हमारा यहां तो बोल देंगे कि दूल्हा पीकर आया है।" दूसरे ने लिखा, "दूल्हों का रहमान डकैत।" अन्य यूजर ने कहा, "वाह क्या एंट्री है।" एक और यूजर ने कहा, "नाच ले आखिरी बार डीजे पे। फिर बीवी के इशारों पर नाचना पड़ेगा।"

क्यों इतना हिट हो रहा FA9LA गाना?

FA9LA गाना बहरीन के मशहूर रैपर फ्लिपराची (Flipperachi) ने गाया है। फ्लिपराची का असली नाम हुसाम असीम है। उन्होंने इस गाने को सिर्फ गाया ही नहीं, बल्कि लिखा और कंपोज भी खुद ही किया है। यह एक अरबी गाना है, जिसकी धुन और एनर्जी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती है। गाने में अक्षय खन्ना का यह अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा है। उनके एक्सप्रेशन्स और बॉडी लैंग्वेज कमाल के हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: किसी दिलवाली ने, किसी मतवाली ने… जब BSF के जवान ने गाया Border 2 का गाना ‘घर कब आओगे’, कायल हुए वरुण धवन

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 January 2026 at 12:21 IST