'सावन का महीना पवन करे शोर...', पोती की डिमांड पर दादा ने कुछ यूं गुनगुनाया गाना, नेटिजंस का जीत लिया दिल- VIDEO
Dada-Poti Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दादा-पोती का वाीडियो वायरल हो रहा है जिसने नेटिजंस के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Dada-Poti Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर दिल छू लेने वाले वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर दादा और पोती का एक ऐसा ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। दोनों के बीच की ये खूबसूरत बॉन्डिंग लोगों का दिन बना रहा है। नेटिजंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
वायरल वीडियो की शुरुआत में पोती अपने दादा के कपड़े न पहनने को लेकर इंटरनेट यूजर्स से कंप्लेन करती दिख रही है। वे बड़े ही प्यार से कहती है, 'ये मेरे बाबा हैं, ये कपड़ा नहीं पहनते।' फिर नन्ही परी दादा से अपने बारे में बताने को कहती है। दादा भी बड़े क्यूट अंदाज में अपनी पोती का नाम बताते हैं।
पोती की डिमांड पर गुनगुनाया गाना
वीडियो में आगे पोती की स्पेशल डिमांड पर दादा नेटिजंस को गाना गाकर भी सुनाते हैं। उन्हें 'सावन का महीना' गाना गुनगुनाते देखा जा सकता है। दादा के इस गाने को सुन इंटरनेट यूजर्स भी झूमने लगते हैं। दोनों की इस सादगी, मीठी नोकझोंक और क्यूट अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया।
वीडियो को मिले मिलियन में व्यूज
इस वायरल वीडियो को ray.ana1818 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो को अब तक 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोग इस पर कमेंट करते हुए जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं।
Advertisement
यूजर्स ने लुटाया प्यार
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कितने प्यारे अंदाज में उसने अपने दादू की टी-शर्ट पकड़ी और उन्हें खींचकर फ्रेम में ले आई... कितनी प्यारी है।' दूसरे ने कहा, 'बहुत प्यारा, मेरा बचपन याद आ गया।' अन्य यूजर ने लिखा, 'उसे नहीं पता कि वह अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर जी रही है।' एक और यूजर ने कहा, 'बड़े खुशनसीब होते हैं वो लोग जिन्हें दादा जी का प्यार मिलता हैं।'
यह भी पढ़ें: ओडिशा में जमुई जैसी दरिंदगी पर बवाल, सड़क पर बाइक सवार कपल से की बदसलूकी, रहम की गुहार लगाती रही लड़की- VIDEO VIRAL