पोते के दूर जाने से मायूस हुए दादा जी, दिल के टुकड़े से कहा कुछ ऐसा; नेटिजंस हो गए भावुक- VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर दादा और पोते का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें दोनों के बीच के प्यार और बॉन्ड ने लोगों का दिल जीत लिया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों दादा-पोते के रिश्ते का बेहद प्यारा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें पोता काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन उसे दूर जाता देख दादा जी उदास हो जाते हैं। इसके बाद दोनों के बीच काफी प्यारी बातचीत होती है जिसने नेटिजंस का दिल छू लिया है।
जाहिर है कि घर से बाहर जाना आज के समय में आम बात हो गई है। पढ़ाई, नौकरी या काम के सिलसिले में लोगों को मजबूरन अपनों से दूर जाना पड़ता है। कई बार यही दूरियां घर में रहने वाले बुजुर्गों के लिए मुश्किल पैदा कर देती हैं। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी देखने को मिल रहा है।
पोते को दूर जाते देख मायूस हुए दादा जी
वीडियो में पोते के घर से कुछ समय के लिए दूर जाने की तैयारी करते देख दादा उसे बड़ा लाड़ प्यार करते हैं। वे उसके चेहरे पर हाथ फेरते हैं और कहते हैं, 'तुम्हारे बिना दिल नहीं लगता, जल्दी आ जाना'। इसके बाद वह उसे आजकल के समय को लेकर सावधान करते हैं। साथ ही बार-बार जल्दी लौटने की बात कहते हैं। दादा जी की आवाज और चेहरे के भावों में पोते के लिए उनकी चिंता साफ झलक रही है।
पोते को देख यूं किया रिएक्ट
इसके बाद एक दूसरा क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पोते के लौटने के बाद उनकी खुशी की झलक कैद है। पोता खाट पर लेटे अपने दादा जी को पुकारते हुए कहता है- अरे धाकड़...। फिर क्या था, आवाज पहचानते ही दादा जी तुरंत खाट पर उठकर बैठ जाते हैं। वो पूरी फुर्ती के साथ पोते की ओर देखकर पहला सवाल करते हैं, लेट क्यों आया?
Advertisement
सीने से लगाया और पूछा…
पोता उन्हें याद दिलाता है कि उसने उन्हें रविवार को वापस आने का वादा किया था और इसलिए वह घर लौट आया है। इसके बाद दादा उसे सीने से लगा लेते हैं। साथ ही बड़े प्यार से पूछते हैं कि खाना खाया या नहीं।
वीडियो ने यूजर्स को किया भावुक
ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर रहा है। दोनों के बीच की साधारण सी बातचीत लोगों का दिल छू रही है। वीडियो पर यूजर्स भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। एक ओर यूजर्स इस प्यार को ही जिंदगी की असली दौलत बता रहे हैं, वहीं कुछ अपने दादा-दादी और नाना-नानी को याद कर भावुक हो रहे हैं।