VIDEO: 'आज ब्लू है पानी-पानी...' गाने पर वाटर पार्क में स्लाइडिंग कर रही थी लड़की, तभी पीछे से आंटी ने जोर की मारी लात; आगे जो हुआ वो VIRAL है

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वाटरपार्क में स्लाइडिंग का लुत्फ उठाने पहुंची लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वो आसानी से भूला नहीं पाएगी।

Viral Video
Viral Video | Image: X

Viral Video: झुलसती धूप और तपिश से बचने के लिए आजकल लोग वाटर पार्क का रुख कर रहे हैं, ताकि गर्मी को मात देकर ठंडक का मजा लिया जा सके। स्विमिंग पूल और वाटर पार्क खासकर बच्चों और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। यहां पानी से भरी एडवेंचर राइड्स और स्लाइड्स लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित करती हैं। यहीं से सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख लोग अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पा रहे।

वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की वाटर पार्क में एन्जॉय करती दिखाई दे रही है। वो भीगे कपड़ों में स्लाइड पर बड़े ही आराम से फिसल रही है। इस दौरान उसके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है। बैकग्राउंड में 'आज ब्लू है पानी-पानी' गाना बज रहा है, जिसका वो बड़े ही मजे से लुत्फ उठा रही है।

लड़की का मजा हुआ किरकिरा

लड़की इस बात से बिल्कुल अनजान है कि उसका ये मजा चंद मिनट में किरकिरा होने वाला है। लड़की स्लाइड के अंत तक पहुंचने की कगार पर होती है, तभी पीछे से एक आंटी तेजी में फिसलते हुए आती है और उससे जोर से टकरा जाती है।

पीछे से आई आंटी ने मारी जोरदार लात

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बगल में खड़ा एक शख्स लड़की को साइड करने की कोशिश करता है। जब तक वो लड़की को संभालता, तब तक आंटी आ धमकी। आंटी ने पीछे से आकर जोरदार लात मारी। टक्कर होते ही दोनों का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों तेजी से पानी में जा गिरे। ये पूरा दृश्य देख आसपास के लोगों की हंसी छूट जाती है।

Advertisement

वीडियो को खूब मिले व्यूज

वीडियो को @HasnaZaruriHai नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'हमला अचानक हुआ।' साथ ही हंसी वाली इमोटिकॉन यूज की गई है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 667.9K व्यूज मिल चुके हैं।

कमेंट सेक्शन में लोगों ने यूं लिए मजे

इसके अलावा कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई हुई?' दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'दीदी को संभलने का मौका भी नहीं मिला।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हाईस्पीड किक।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: पापा ने बेटी को थामकर किया डांस, नन्ही ऐसा खिलखिलाई; दिल हारे नेटिजंस

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड