VIRAL: बाराबंकी में आई जर्मन दूल्हे की बारात, शेरवानी पहन देसी गानों पर किया डांस, भारतीय दुल्हन संग लिए सात फेरे
Germany Groom Barabanki Bride: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक जर्मन दूल्हा बारात लेकर आया था। उसने अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Germany Groom Barabanki Bride: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बड़ी अनोखी शादी देखने को मिली जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। और ये शादी अनोखी होती भी क्यों नहीं, आखिर बारात जर्मनी से जो आई थी। देखने वाले देखते रह गए जब जर्मनी के मार्कस ईदर बाराबंकी की रुलन वर्मा को ब्याहने आए।
मार्कस ईदर और रुलन वर्मा दोनों पेशे से वैज्ञानिक हैं। इस कपल की मुलाकात लगभग सात साल पहले हुई थी।
बाराबंकी में आई जर्मन दूल्हे की बारात
सामने आई जानकारी की माने तो, जर्मन दूल्हा अपने परिवार के 16 सदस्यों के साथ भारत पहुंचा और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करके रुलन वर्मा को अपने संग ले गया। दोनों संस्कृतियों का ये खूबसूरत संगम अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ये शादी हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई जिसमें जयमाला सेरेमनी के साथ-साथ सात फेरे भी लिए गए।
भारतीय दूल्हा बने मार्कस ईदर ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने हाथ में लाल दुपट्टा कैरी किया हुआ था। उनका सेहरा भी लाल रंग का था। दूसरी ओर, उनकी दुल्हनिया रुलन वर्मा लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यहां कमाल की बात ये है कि मार्कस ईदर के साथ जर्मनी से आए उनके रिश्तेदारों ने भी भारतीय परंपरा के रंग में रंगे हुए कपड़े पहने। ये शादी बाराबंकी के एक होटल में संपन्न हुई।
Advertisement
7 साल पुरानी मार्कस और रुलन की लव स्टोरी
मार्कस शेरवानी में काफी जच रहे थे। जब वो कार के सनरूफ से निकलकर देसी गानों पर थिरकते नजर आए तो आसपास के लोग उन्हें देखते ही रह गए। विदेशियों बारातियों ने भारतीय पारंपरिक खाने का भी लुत्फ उठाया। अब विदाई के बाद दुल्हन अपने साजन के साथ जर्मनी चली गई है।
खबरों की माने तो, रुलन बाराबंकी के रेलवे असिस्टेंट इंजीनियर राज कुमार वर्मा की बेटी हैं। उन्होंने जर्मनी से पीएचडी की थी और फिलहाल ऑस्ट्रिया के वियना यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर और वैज्ञानिक काम करती हैं। दूसरी ओर, जर्मनी के रहने वाले मार्कस पेशे से वैज्ञानिक हैं। दोनों की मुलाकात वियना यूनिवर्सिटी में पीएचडी के दौरान हुई। सात साल पुरानी यह प्रेम कहानी अब शादी के मंडप तक पहुंची है। कपल ने 20 फरवरी 2026 को बाराबंकी के होटल रिलाइट में धूमधाम से सात फेरे लिए। इसी होटल में कपल की हल्दी और मेहंदी जैसी प्री-वेडिंग रस्में भी हुई थीं।