150 बार भारत आ चुके जर्मन पर्यटक ने बोली ऐसी हिंदी और भोजपुरी, लोग हुए हैरान; लूप में देखा जा रहा है VIRAL VIDEO

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प और मजेदार वीडियो खूब धूम मचा रहा है। वीडियो में एक जर्मन बुजुर्ग विदेश की सड़कों पर जिस बेबाकी और देशी अंदाज़ में फर्राटेदार हिंदी बोलते नजर आ रहे हैं, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

 150 बार भारत आ चुके जर्मन पर्यटक ने बोली ऐसी हिंदी और भोजपुरी, लोग हुए हैरान
150 बार भारत आ चुके जर्मन पर्यटक ने बोली ऐसी हिंदी और भोजपुरी, लोग हुए हैरान | Image: Instagram

विदेश यात्रा के दौरान जब कोई विदेशी नागरिक अपनी मातृभाषा छोड़कर एकदम साफ और फर्राटेदार हिंदी बोलने लगे, तो हैरान होना स्वाभाविक है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक जर्मन बुजुर्ग सड़क पर भारतीय पर्यटकों से बड़े ही आत्मीय भाव से हिंदी में संवाद करते नजर आ रहे हैं। उनका यह अंदाज़ और भारत के प्रति गहरा प्रेम देखकर हर कोई दंग रह गया है।

शाकाहारियों के लिए भारत को बताया 'जन्नत'

वायरल वीडियो में बातचीत के दौरान जब जर्मन बुजुर्ग से पूछा गया कि वे कितनी बार भारत आ चुके हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वे अब तक 150 से भी ज्यादा बार भारत की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे पूरी तरह से शाकाहारी हैं। उनके अनुसार, शुद्ध शाकाहारी भोजन पसंद करने वालों के लिए भारत किसी 'जन्नत' से कम नहीं है। भारत का स्वाद, संस्कृति और विविधता उन्हें इतनी पसंद है कि वे बार-बार यहाँ खिंचे चले आते हैं।

किताबी नहीं, लहजे में दिखता है देसीपन

इस जर्मन नागरिक की खास बात यह है कि वे सिर्फ औपचारिक या किताबी हिंदी नहीं बोलते, बल्कि उनके बात करने के तरीके में एक अनूठा देसीपन झलकता है। बातचीत के दौरान उन्होंने बेहद मजाकिया और देसी अंदाज में भारतीय पर्यटकों से पूछा, ‘भोजपुरी आवत है का?’ एक विदेशी व्यक्ति के मुंह से ठेठ भोजपुरी शब्द सुनते ही वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई। उनके इस सहज और हंसमुख व्यवहार का वीडियो अब इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।

पेशे से हैं ट्रैवल बुक पब्लिशर

अपने पेशे के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वे एक पब्लिशिंग कंपनी में काम करते हैं। उनका मुख्य काम दुनिया के अलग-अलग देशों की यात्राओं पर किताबें प्रकाशित करना है। काम के सिलसिले में दुनिया घूमने वाले इस बुजुर्ग के लिए भारत हमेशा से सबसे खास जगह रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी हिंदी, सरल स्वभाव और भारत के प्रति इस अनोखे समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - 'हर कोई किसी ना किसा का कुत्ता है लेकिन लोमड़ी हैं नसीरुद्दीन शाह, खाते हैं देश का और गाते हैं...', कंगना रनौत का करारा प्रहार

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड