अपडेटेड 6 October 2025 at 12:16 IST
'36 के 36 गुण...', ढोल बजते ही उछल-उछलकर नाचने लगा दूल्हा, घूंघट ओढ़कर दुल्हन भी देने लगी साथ; Viral Video पर लोग ले रहे मजे
Viral Video: दुल्हन को विदा कर लाए दूल्हे को ढोल बजने पर बड़े अनोखे और मजेदार तरीके से डांस करते देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में दुल्हन भी उसके साथ कदम से कदम मिलाने लगती है। दूल्हा-दुल्हन का ये मजेदार डांस वीडियो लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Show Quick Read
Dulha-Dulhan Funny Dance Viral Video: शादी में हर किसी की नजरें दूल्हा-दुल्हन के डांस परफॉर्मेंस पर टिकी होती हैं। सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के डांस के कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ बेहद मजेदार होते हैं, तो कुछ वीडियो ऐसी भी होती हैं जो हंसाते-हंसाते लोटपोट कर देती हैं। ऐसी ही एक और मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इसमें ढोल बजते ही दूल्हा कूदते-कूदते डांस करने लगता है। मजा तब दोगुना हो जाता है जब उसे साथ मिलता है अपनी दुल्हनिया का। दोनों का डांस परफॉर्मेंस देख हर कोई यही कह रहा है कि इनके 36 के 36 गुण मिल रहे हैं।
ढोल की धुन पर दूल्हे ने किया डांस
वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि दूल्हा शादी के बाद दुल्हन को घर लेकर आता है। इस दौरान उनके साथ कई रिश्तेदार भी मौजूद होते हैं। दुल्हन का घर में स्वागत करने से पहले घर के पास दूल्हा ढोल की धुन सुनते ही नाचना शुरू कर देता है। वीडियो में उसे उछल-उछलकर डांस करते देखा जा सकता है।
जब मिला दुल्हन का साथ तो…
बैकग्राउंड म्यूजिक में पंजाबी गाना ‘मित्रा’ बज रहा होता है। दूल्हा इस पर बड़े ही मजेदार तरीके से डांस कर रहा होता है। दूल्हा अपनी मस्ती में झूम रहा था। इस बीच दुल्हन भी उसका साथ देने आ जाती है। घूंघट ओढ़े दुल्हन दूल्हे संग ताल से ताल मिलाकर डांस करने लगती है। दोनों अपनी मस्ती में यूं चूर हो जाते हैं कि वो भूल जाते हैं आसपास कोई उन्हें देख भी रहा है।
Advertisement
एक्स (ट्विटर) पर इस वायरल वीडियो को @Ks_Jaatni अकाउंट से शेयर कर कैप्शन में लिखा गया, "इसे कहते हैं 36 के 36 गुण मिलना पति पत्नी के।" इस वीडियो को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए।
लोगों ने VIRAL VIDEO पर लिए मजे
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बढ़िया... जीवन में क्या ही रखा है एक दिन सबकुछ छोड़कर ही जाना है... एंजॉय करो यारो।" दूसरे ने कहा, "रब ने बना दी जोड़ी।" वायरल वीडियो पर लोगों की इसी तरह की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने मिल रही हैं।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 6 October 2025 at 12:16 IST