VIRAL: 'शादी के बाद ससुराल में नहीं निभी तो घर वापस आ सकती हूं?' बेटी के सवाल पर माता-पिता का जवाब दिल पिघला देगा; VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक भावुक वीडियो लोगों की आंखें नम कर रहा है। एक लड़की ने माता-पिता से पूछा, “शादी के बाद ससुराल में नहीं निभी तो घर वापस आ सकती हूं?” मम्मी-पापा का जवाब दिल पिघला देता है। वीडियो को 32 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
बेटी के सवाल पर माता-पिता का दिल जीतने वाला जवाब | Image: Instagram

Viral Video: भोपाल में ट्विशा शर्मा, ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर समेत ऐसे ढेरों मामले सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की अपनी माता-पिता से सवाल करती है कि अगर शादी के बाद ससुराल में किसी भी वजह से उसकी निभ नहीं पाई, तो क्या वो घर यानी मायके लौटकर वापस आ सकती है? इस पर उसके माता-पिता जो जवाब देते हैं वो सीधा आपके दिल को छू जाएगा और आंखों में आंसू ला देगा।

वीडियो में देखने मिल रहा है कि लड़की अपने माता-पिता के साथ खाना खा रही होती है। इसी दौरान वे अपने पेरेंट्स से ऐसा सवाल करती है, जो शादी से पहले हर लड़की के मन में आता होगा।

माता-पिता का दिल जीतने वाला जवाब

वे पूछती हैं, "अगर मैं शादी कर लूं, तो क्या ऐसा हो सकता है कि शादी के बाद मेरी वहां नहीं निभ रही है या मेरी लाइफ में दिक्कतें आ रही हैं या मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी शादी सही से नहीं चल पा रही... तो क्या मैं वापस आ सकती हूं।"

इस पर मम्मी-पापा झट से जवाब देते हुए कहते हैं, "क्यों नहीं आ सकती।" आगे पापा कहते हैं, "इस घर के दरवाजे तेरे लिए हमेशा खुले हैं। आज के बाद ऐसी बात न करियो और न ही सोचियो। मां-बाप तेरे हैं हम, घर तेरा... समस्याओं का सामना करना, जब लगे नहीं, तो ये घर तेरा है।"

Advertisement

‘बेटी दुनिया की है या हमारी है?’

इस पर लड़की ने आगे उनसे पूछा, "दुनिया वाले कहेंगे कि बेटी वापस आ गई, ये हो गया, वो हो गया।" इस पर मम्मी ने उसे बीच में टोकते हुए कहा कि हमें दुनिया से क्या लेना? पिता बोले कि बेटी दुनिया की है या हमारी है?

उसने फिर सवाल किया कि अगर मैं आपको बुलाऊं और कहूं कि मुझे लेकर जाओ, तो क्या आप आओगे? तो इस पर पिता ने कहा कि हम ही आएंगे और कौन आएगा? मां ने कहा कि हम तेरी एक आवाज पर तुझे लेने आ जाएंगे, अपने जिगर का टुकड़ा देंगे, उसको कोई दिक्कत-परेशानी आएगी तो हम क्या छोड़ देंगे? ऐसे कैसे?

Advertisement

लड़की ने उनसे ये भी पूछा कि अगर वो अपनी पसंद से लव मैरिज करती है और शादी के बाद उसमें समस्या आई, तब भी वो उसका साथ देंगे? इस पर मां ने कहा कि अगर हम अरेंज मैरिज करते हैं, हम उन लोगों को जानते नहीं तो वहां भी हो सकती हैं ये सब चीजें। ऐसी ही लव मैरिज में भी हो सकता है, तो घर तो तेरे लिए हमेशा ही खुला है न?

पापा बोले- नहीं निभी तो बैक टू पवेलियन 

पिता ने उससे कहा कि इस पृथ्वी पर तू पहली लव मैरिज कर रही है। तू वो पहली लड़की नहीं है, जिसका विवाद होगा। ये तो जिंदगी है, निभी तो नहीं, नहीं निभी तो बैक टू पवेलियन (वापस घर)। ये सब सुन लड़की इमोशनल हो जाती है।

सोशल मीडिया पर बेटी और पेरेंट्स के बीच बातचीत का ये प्यारा वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, वीडियो पर ढेरों लोग प्यार बरसाते नजर आए।

लोगों ने खूब लुटाया प्यार

एक यूजर ने लिखा, "इसे देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए, लड़कियों को जिंदगी में अपने सबसे मजबूत सहारे के तौर पर ऐसे ही माता-पिता की जरूरत होती है।" दूसरे ने कहा, "काश हर माता-पिता ऐसा ही सोचते।" एक और यूजर ने लिखा, "लड़कियां अब सिर्फ शादी से नहीं डरतीं, इस बात से डरती हैं कि उनके पास लौटने के लिए कोई जगह नहीं होगी।"

यह भी पढ़ें: VIDEO: बहू की जिद पर जब 70 साल की सासु मां बनीं 'स्टाइलिश', पहली बार पहना कुर्ता-सलवार, सोशल मीडिया पर हो गया VIRAL

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड