VIRAL VIDEO: काशी विश्वनाथ मंदिर में फर्जी पुजारी का पर्दाफाश, भगवान शिव के दर्शन करवाने के लिए मांगे 4000, खुलासा हुआ फिर...
सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने आई मैसूर की एक महिला श्रद्धालु के साथ सुगम दर्शन के नाम पर 4,000 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी बसंत पाण्डेय ने जल्द और आसानी से दर्शन कराने का झांसा देकर महिला से यह रकम ऐंठ ली।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। मैसूर से भोलेनाथ के दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु से सुगम दर्शन कराने के बहाने ₹4,000 की ठगी कर ली गई।
जल्द दर्शन का झांसा देकर ऐंठे रुपये
मैसूर की महिला श्रद्धालु जब मंदिर पहुंची, तो चेतगंज वाराणसी के रहने वाले आरोपी बसंत पाण्डेय ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने महिला को बिना किसी लंबी लाइन के आसानी और जल्द दर्शन कराने का झांसा दिया। इस झांसे में आकर महिला ने उसे ₹4,000 दे दिए। केवल यही नहीं, आरोपी दलाल ने महिला सहित कुल चार लोगों से सुगम दर्शन के नाम पर बातचीत की थी।
पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया आरोपी
ठगी की शिकार परेशान महिला जब मंदिर परिसर के पास खड़ी थी, तभी वहां ड्यूटी पर तैनात सिगरा थाने के इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा अपने हमराहियों के साथ पहुंचे। महिला को रोता देख उन्होंने जब वजह पूछी, तो ठगी का खुलासा हुआ। इंस्पेक्टर ने तुरंत आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की, जिससे दलाल की पहचान बसंत पाण्डेय के रूप में हुई।
पुलिस की उपस्थिति भांपकर आरोपी महिला को गेट नंबर 4 के पास छोड़कर भागने लगा। हालांकि, इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की सतर्कता के कारण आरोपी पकड़ा गया।
Advertisement
महिला को वापस मिले पैसे
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को उसके पूरे 4,000 सुरक्षित वापस मिल गए। इसके बाद आरोपी बसंत पाण्डेय को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए चौक पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया।
ये भी पढ़ें - Republic Bharat के सवालों पर भड़के मनीष सिसोदिया, झारखंड पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर AAP की चुप्पी पर उठे सवाल