ड्राइवर सुन नहीं सकता था और संयोग ऐसा, बैठने वाली लड़की देख नहीं सकती थी... फिर सफर कैसे हुआ पूरा? भावुक कहानी सोशल मीडिया पर बटोर रही सुर्खियां

एक युवती ने कैब बुक की तो पता चला कि Uber ड्राइवर सुन नहीं सकता, वहीं युवती खुद भी ब्लाइंड थी। ऐसे में इस राइड में आने वाली दिक्कतों का अंदाजा आप लगा ही सकते हैं, लेकिन इंसानियत की नई मिसाल पेश करते हुए दोनों ने ये सफर पूरा किया। जानें भावुक कहानी, जो अब हजारों लोगों को इंस्पायर कर रही है।

Follow : Google News Icon  
Deaf Driver Blind Passenger story, Emotional Post
डेफ ड्राइवर और ब्लाइंड पैसेंजर की अनोखी Uber राइड | Image: Representative ai

Deaf Driver Blind Passenger: एक नॉर्मल सी Uber राइड की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जब ड्राइवर सुन नहीं सकता था और पैसेंजर देख नहीं सकती थी, तभी भी पूरा सफर इतना आराम दायक रहा कि कोई भी दिक्कत नहीं हुई, दोनों ने बिना एक दूसरे से बात किए अपने ये सफर पूरा किया। यही छोटी सी कहानी लोगों के दिलों को छू गई।

क्या है पूरी कहानी?

ऐश्वर्या टी वी पिल्लई नाम की एक युवती ने LinkedIn पर ये अनुभव शेयर किया। देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गया। ऐश्वर्या ने Uber बुक किया था। राइड कन्फर्म होते ही उन्हें पता चला कि ड्राइवर डेफ (बहरा) है। खुद ऐश्वर्या भी ब्लाइंड हैं। एक पल को मन में आया कि राइड कैंसल कर दें, लेकिन उन्होंने सोचा, चलिए देखते हैं क्या होता है। इसके बाद कैब आ गई। ऐश्वर्या अपनी सफेद छड़ी (White cane) के साथ कैब में बैठ गईं। दोनों के बीच कोई आवाज नहीं हुई, कोई बातचीत नहीं हुई, लेकिन कम्युनिकेशन हो गया।

दरअसल, ऐश्वर्या ने फोन पर OTP टाइप करके ड्राइवर को दिखाया। ड्राइवर सुन नहीं सकता था इसलिए OTP फोन में देखने के बाद ड्राइवर ने अपनी कैब शुरू की। इसके बाद रास्ते में ऐश्वर्या ने मैसेज भेजकर बताया कि उन्हें बिल्कुल एंट्रेंस पर छोड़ना है। ड्राइवर ने सब कुछ बिना गलती समझ लिया और जहां ऐश्वर्या उतरना चाहती थी वहीं उसे उतारा।

डेफ ड्राइवर ने जीत लिया दिल

राइड खत्म होने पर ड्राइवर ने एक और अच्छा काम किया जिसकी काफी तारीफ की जा रही है। हुआ यूं कि पेमेंट लेने के बाद उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया और ऐश्वर्या को सुरक्षित एंट्रेंस तक ले जाने का इशारा किया।ऐश्वर्या ने पोस्ट में लिखा- 'That ride? 5 stars. For both of us.'

Advertisement

पोस्ट क्यों हुआ वायरल? 

यह कहानी सिर्फ एक राइड की नहीं है। बल्कि सुविधाओं की पहुंच (accessibility features) के सही इस्तेमाल, समझ और इंसानियत की बेहतरीन मिसाल भी है। लोगों इस पोस्ट को खूब सराहा रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि टेक्नोलॉजी अगर ठीक से यूज हो तो विकलांगों के लिए जिंदगी कितनी आसान हो सकती है। Uber जैसे ऐप्स में इन-ऐप चैट, मैसेज और OTP जैसे फीचर्स ऐसे यात्रियों के लिए बहुत काम आते हैं। यह घटना दिखाती है कि छोटे-छोटे फीचर्स कितना बड़ा फर्क ला सकते हैं।

भावुक कर देने वाली कहानी

भारतीय लोगों के लिए ये कहानी इसलिए भी भावुक है क्योंकि भारत में विकलांग व्यक्तियों की संख्या काफी ज्यादा है, इस तरह की टेक्नोलॉजी की जरूरत लगातार बढ़ रही है। एक छोटी सी राइड ने बड़ी सी प्रेरणा दी है। जब दिल और दिमाग जुड़ जाएं तो शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती। ऐश्वर्या का ये पोस्ट यकीन दिलाता है कि सच्चा कम्युनिकेशन भाषा से कहीं ऊपर है। अगर आप देख नहीं सकते या सुन नहीं सकते तो इसका मतलब ये नहीं की आप बात नहीं कर सकते। इस तरह की कहानी कई लोगों को भावुक कर देती है, खासकर दिव्यांग लोगों को क्योंकि वो अपनी रोजाना जिंदगी में ना जाने कितनी बार ऐसा महसूस करते हैं कि वो जिंदगी में कभी ये नहीं कर पाएंगे, लेकिन इस तरह कैब बुक करना और अपने पैसेंजर को छोड़ना, इस नए दौर की कहानी है। जिससे वो लोग अपने आप को ज्यादा आदाज महसूस करते हैं।    

Advertisement

यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 519 करोड़ से...

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड