अपडेटेड 13 February 2026 at 11:04 IST

वेलेंटाइन वीक में सच्चे प्यार की मिसाल, बीमार पत्नी को पीठ पर उठाकर जगन्नाथ मंदिर पहुंचा बुजुर्ग पति, VIRAL VIDEO

Viral Video: वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स अपनी बीमारी पत्नी को पीठ पर उठाकर जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कराने के लिए पहुंचे। ये वीडियो लोगों को इमोशनल कर रहा है। इंटरनेट यूजर्स इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
viral video
viral video | Image: Instagram

Viral Video: वेलेंटाइन वीक का रंग चारों तरफ बिखरा हुआ है, जहां लोग लाल गुलाब, चॉकलेट और रोमांटिक मैसेज से प्यार जताने में लगे हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो आया है जो सच्चे प्यार की सबसे गहरी, सबसे सच्ची और सबसे भावुक तस्वीर पेश करता है। दिल छू लेने वाला नजारा पुरी के जगन्नाथ मंदिर में देखने को मिला, जहां एक बुजुर्ग पति ने अपनी बीमार पत्नी को पीठ पर उठाया और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कराए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख कई लोग इमोशनल हो गए।

वायरल वीडियो में बुजुर्ग दंपति को मंदिर में प्रवेश करते देखा जा सकता है। वीडियो में बुजुर्ग शख्स को अपनी बीमार पत्नी को पीठ पर उठाकर मंदिर के गर्भगृह तक ले जाते हुए देखा जा सकता है।

पति ने कराए बीमार पत्नी को भगवान जगन्नाथ के दर्शन

बुजुर्ग की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है। उनमें चलने की भी ताकत नहीं थी। ऐसे में दादा जी ने उनको अपने पीठ पर उठाकर मंदिर में दर्शन कराने के लिए पहुंच गए। वो खुद बुजुर्ग है, उनके कंधे झुके हुए हैं। उम्र और थकान के बावजूद उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ने या एक पल के लिए भी जमीन पर उतारना गवारा नहीं हुआ। वो उन्हें पीठ पर उठाकर ही भगवान जगन्नाथ के लिए दर्शन कराते हैं। इस दौरान बुजुर्ग शख्स के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं होती।

आजकल छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने वाले कपल्स को सच्चा प्यार क्या होता है, यह बुजुर्ग कपल चुपचाप सिखा रहे हैं। महंगे तोहफे, शानदार डिनर या सोशल मीडिया पर दिखावा- ये सब प्यार की निशानी नहीं होते। असली प्यार तो वो है जो जिंदगी के हर मोड़, हर पल पर साथ खड़ा रहता है।

Advertisement

वीडियो देख इमोशनल हो रहे लोग

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को tv1indialive नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। ढेरों लोगों ने वीडियो पर खूब प्यार लुटाया।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "उनकी पीढ़ी में सच्चा प्यार था, हमारी पीढ़ी में ऐसा कुछ नहीं है।" दूसरे ने कहा, "यह देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए।" अन्य ने कहा, "भगवान इनके प्यार को हमेशा बनाए रखें।" एक और यूजर ने लिखा, "मर्द अपनी पसंद की औरत के लिए कुछ भी कर सकता है।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: Viral Video: ऐसी पार्टी नहीं देखी होगी, शेखों के बीच बांटे जा रहे सोने के बिस्किट? एक ने किया मना तो नेटिजंस बोले- इतना अमीर बनना है

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 11:04 IST