अपडेटेड 24 August 2025 at 19:04 IST

Viral Video: शिकार चुना और बिजली की तरह आसमान से टूट पड़ी... हिरण को अपने पंजों में उठा ले गई चील, Video देखकर भी विश्वास करना मुश्किल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक चील तेजी से अपनी शिकार से तरफ आते हुए दिख रहा है। उसके बाद जो हुआ। उसे देखकर आप भी रह जाएंगे दंग।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: x.com

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कई ऐसी चीजें हैं, जो हमें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक चील ने इतनी चालाकी से शिकार किया कि उसे देख कर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। इस वीडियो में एक चील हिरण की गर्दन दबोच कर उसे उठा ले जाता है। यह जितना डरावना है, उतना ही हैरान करने वाला भी है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बड़ी सी चील ने अपनी तेज-तर्रार आंखों से एक छोटे से हिरण के बच्चे को शिकार बना लिया।

 यह नजारा देखने में इतना चौकाने वाला था कि अगर आप भी देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। वीडियो में साफ देखा जा रहा है, एकदम झपट्टे से चील नीचे की ओर आती है और अपने पंजे से एक हिरण के बच्चे की गर्दन को दबोचकर हवा में उड़ जाती है।

चील ने अपनी मूंह में दबोची बच्चे हिरण की गर्दन

यह सीन किसी फिल्म से कम नहीं है। यह जितना डरावना है, उतना ही खतरनाक भी है। यह वीडियो देखकर लोगों को चील की असली ताकत के बारे में पता लग ही गया होगा। 

Advertisement

इस वीडियो को @crazymoment नाम के यूजर ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चील की स्पीड और उसकी आंखों को देखी जा रही है। इसलिए ऐसे ही कहावत नहीं कही जाती है 'चील सी नजर'। हिरण का बच्चे इतना असहाय हो जाता है कि उसे अपनी जान बचा पानी मुश्किल हो जाती है।

ये भी पढ़ें - Hartalika Teej 2025 Sargi Muhurat : हरतालिका तीज के दिन सरगी किस मुहूर्त में करें? जानें क्या खाएं और नहीं

Advertisement

कमजोर दिल वाले इस वीडियो को न देखें

कमजोर दिल वाले इस वीडियो को न ही देखें तो अच्छा है। यह वीडियो केवल एक दृश्य के रूप में नहीं है। यह हमारे जीवन के संघर्ष पहलुओं को भी दर्शा रहा है। यह सीन यह बता रहा है कि दुनिया में जीवित रहने के लिए संघर्ष सबसे ज्यादा जरूरी है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 24 August 2025 at 19:04 IST