अपडेटेड 18 November 2025 at 12:31 IST

जमीन पर बिछा दीं 'लाशें', तभी हुई हलचल... नहीं देखी होगी शादी में दूल्हा-दुल्हन की ऐसी एपिक एंट्री, VIDEO देख सन्न रह गए लोग

Viral Video: वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के वक्त जमीन पर कुछ पड़ा नजर आ रहा है, जो डेड बॉडी जैसा दिखता है। कपल के आगे बढ़ते ही उनमें हलचल होने लगती है, जिसे देख लोग डर जाते हैं। मेहमानों के भी होश उड़ जाते हैं। यकीनन आपने इससे पहले ऐसी अनोखी एंट्री नहीं देखी होगी।

Follow : Google News Icon  
Wedding Dulha-Dulhan Unique Entry Viral Video
Wedding Dulha-Dulhan Unique Entry Viral Video | Image: Instagram

Wedding Unique Entry Viral Video: शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है और इसे यादगार बनाने के लिए लोग कुछ न कुछ अनोखा करने लगते हैं। आपने सोशल मीडिया पर शादी में दूल्हा-दुल्हन को यूनिक एंट्री के कई वीडियो वायरल होते देखे होंगे। इस बार इंटरनेट पर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री की ऐसी एपिक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देख हर किसी के होश उड़ गए। वायरल वीडियो देख लोगों की आंखें फटी रह गईं।

वीडियो की शुरुआत देख ऐसा लगा, जैसे मानो किसी हॉरर मूवी का सीन हो। दूल्हा और दुल्हन के सामने सफेद चीज में लिपटा कुछ रखा था और इसे देख ऐसा लगता है मानो वो 'डेड बॉडी' के ऊपर से गुजरने वाले हों। कपल जैसे ही उसके नजदीक पहुंचता है, तब पलटता है पूरा गेम।

तभी सफेद पैक में होने लगी हलचल

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे का हाथ थाम खड़े हैं और जमीन पर कुछ सफेद रंग के पैक पड़े होते हैं। एक बार देखने पर भी किसी को ऐसा लगेगा मानो वो कफन में लिपटी 'डेड बॉडी' हो और ये शादी नहीं कोई क्राइम स्पॉट है। कपल जैसे ही स्टेज की तरफ बढ़ता है, उन सफेद पैक में हलचल होने लगती है। ये देख एक सेकेंड के लिए हर कोई कांप जाता है।

एंड में मिला अनोखा सरप्राइज

फिर अगले ही पल वो पैक फूलने लगते हैं। तब मालूम चलता है कि जो 'सफेद कफन ओढ़े डेड बॉडी' जैसा लग रहा था, वो असल में एयरबैग थे। एयरबैग्स में हवा भरते ही वो एक अनोखे गेट में बदल गए, जिससे दूल्हा-दुल्हन की होती है ग्रैंड एंट्री।

Advertisement

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो को ghantaa नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो को 8 मिलियन के करीब व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने शादी में दूल्हा-दुल्हन की सबसे अनोखी एंट्री पर जमकर रिएक्ट भी किया।

लोगों के आए मजेदार रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, "मैं तो RIP लिखने वाला था।" दूसरे ने कहा, "अरे यार, इसने मुझे बहुत डरा दिया। मुझे तो लगा जैसे शादी में ही किसी की मौत हो गई हो और अब मैं खुद को जोर-जोर से हंसने से नहीं रोक पा रहा हूं।" अन्य यूजर ने कहा, "क्या-क्या नाटक चालू हो गए हैं आजकल।" एक और यूजर ने कहा, "लाशों के बीच में से हुई वाइल्ड एंट्री।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIRAL: घूंघट ओढ़ स्टेज पर चढ़े दूल्हे के यार, जूही चावला के गाने पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, लोग बोले- सहेलियां भी शर्मा जाएं; VIDEO

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 18 November 2025 at 12:31 IST