और करो शराबी को अंदर... जब जेल में बंद कैदी ने गाया दर्द भरा गाना, पुलिस वालों की भी छूटी हंसी;VIDEO
हाल ही में एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें जेल में बंद एक शराबी दर्द भरा गाना गा रहा है। उसके गाने को सुनने के बाद पुलिस वालों की भी हंसी छूट जाती है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Funny Video Viral: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना तमाम तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन्हीं में से कुछ रील्स ऐसे भी होते हैं जो इतने मजेदार होते हैं कि झट से आपका ध्यान खींच लेतें हैं। अब हाल ही में एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें जेल में बंद एक शराबी दर्द भरा गाना गा रहा है। उसके गाने को सुनने के बाद पुलिस वालों की भी हंसी छूट जाती है।
जानकारी है कि एक युवक को शराब पीकर उधम मचाने के चलते पुलिस वालों ने दबोचा है। इसके बाद उसे पकड़कर जेल में बंद कर दिया गया। लेकिन उसे देखकर लग रहा है मानो शराबी का नशा जेल में भी नहीं उतरा। शराबी ने जेल में ही दर्द भरा गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। उसके गाने को सुन वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी भी हंसने लगी। उस पूरे माजरे का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया। खैर, बात दें कि यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है। यह कोई पुराना वीडियो है जो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा है।
शराबी का गाना सुन पुलिस वालों की भी छूट गई हंसी
इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहे वीडियो में एक शराबी जेल में बंद है और गाना गा रहा है। गाने के बोल है- 'मुझे पीने का शौक नहीं है।' शराबी सलाखों के पीछे इस गाने को जोर-जोर से गा रहा होता है जिसे पुलिस वाले सुन लेते हैं। फिर आगे क्या हुआ आप खुद ही वीडियो में देख लीजिए...
और करो शराबी को अंदर…
इसे एक एक्स यूजर ने शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है- 'और करो शराबी को अंदर...।' वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओ की झड़ी लगी हुई है। इतना ही नहीं, इस वीडियो को देखने और सुनने वाले अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पा रहे।
Advertisement
वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग?
एक यूजर ने लिखा- 'हां ये सभी को बोर नहीं होने देगा।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'फुल वाइब में है ये तो।' एक और यूजर ने लिखा- 'पिला दो इसको और कोई।' एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- 'ग्रेट शराबी सिंगर।' एक यूजर ने कहा-' बाथरूम सिंगर सुना था ये तो जेल सिंगर है।' एक और ने लिखा- 'इस भाई ने मैडम को खुश कर दिया है।'
यह भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस ने दिखाया इस्लामिक विद्वान का वीडियो, वोट जिहाद का जिक्र कर किसपर साधा निशाना?