Viral Video: बाल पकड़कर खींचा फिर दे दनादन... मशहूर डॉक्टर को पत्नी ने महिला मित्र के साथ पकड़ा, तो सड़क पर शुरू हो गया हाईवोल्टेज ड्रामा
Wife Catches Husband with girlfriend: रीवा में एक फेमस डॉक्टर को उनकी पत्नी ने महिला मित्र के साथ कार में पकड़ लिया। जिसके बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा देखने को मिला। पत्नी ने महिला को बाल पकड़कर घसीटते हुए कार से उतारा और उसे मारा। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानें क्या है पूरी कहानी?
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
सत्य विजय सिंह की रिपोर्ट
Rewa doctor viral video: मध्य प्रदेश के रीवा के एक मशहूर डॉक्टर को उसकी पत्नी ने महिला मित्र के साथ कार में पकड़ लिया। उसके बाद पत्नी ने जमकर हंगामा काटा और डॉक्टर साहब ही महिला मित्र के बाल पकड़ पकड़कर घसीटते हुए उसे मारा। इस दौरान बेबस डॉक्टर दोनों को छुड़ाने की कोशिश करता रहा। पूरी घटना का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
लग्जरी कार में महिला मित्र के साथ था डॉक्टर
बताया जा रहा है कि रीवा के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ और आयुष्मान हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर पिछले कुछ समय से अपनी गतिविधियों को लेकर शक के घेरे में थे। बुधवार को जब डॉक्टर अपनी लग्जरी कार से महिला मित्र के साथ शहर के एक इलाके से गुजर रहे थे, तभी उनकी पत्नी जो खुद एक डेंटिस्ट डॉक्टर है उन्होंने कार का पीछा किया और उनकी कार को बीच सड़क पर रुकवा लिया। जैसे ही डॉक्टर की पत्नी ने कार का दरवाजा खोला और अंदर पति को महिला मित्र के साथ देखा, उनका गुस्सा फूट गया। इसके बाद बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
पत्नी ने बाल खींचकर महिला को कार से निकाला
गुस्से में पत्नी ने अपने पति की महिला मित्र को कार से बाहर निकाला और उसके बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए लात घूंसे मारे। बेबस डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन नाराज पत्नी गुस्से में हंगामा करती रही। इस हंगामे को देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए, इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस तरह की घटना व्यक्तिगत जीवन और सार्वजनिक छवि के बीच संतुलन पर सवाल उठाती है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।