अपडेटेड 29 March 2023 at 23:43 IST
Dipika Chikhlia ने पहनी लव कुश कांड वाली साड़ी, Video देख यूजर्स को याद आए पुराने दिन
Ramanand Sagar के धारावाहिक Ramayan में Dipika Chikhlia माता सीता के रोल में नजर आईं थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में माता सीता के किरदार को रीक्रिएट किया है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Dipika Remembers Ramayan Scene: रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ के किरादर आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। इस सीरियल में अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी तो वहीं दीपिका चिखलिया माता सीता के किरदार में नजर आईं थीं। तीन साल पहले लॉकडाउन के दौरान मशहूर धारावाहिक का टीवी पर पुनः प्रसारण किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
हाल ही में दीपिका चिखलिया ने माता सीता के किरदार को रीक्रिएट किया है। सीरियल के पुनः प्रसारण के तीन साल पूरे होने और नवरात्रि के शुभ अवसर पर दीपिका ने फैंस के साथ कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें उन्होंने वही साड़ी पहनी हैं, जो उन्होंने माता सीता के किरदार के समय पहनी थी।
गेरुआ रंग की साड़ी पहन शेयर की वीडियोज
दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह गेरुए रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस वीडियो में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में बताया कि यह वही साड़ी है, जो ‘रामायण’ सीरियल में उन्होंने लव कुश कांड के समय पहनी थी।
दीपिका चिखलिया के पोस्ट पर फैंस जकमर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जब भी माता सीता को याद करता हूं तो आपकी ही सूरत याद आती है।” कुछ यूजर्स दीपिका को धन्यवाद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इन वीडियोज ने उनकी पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। इससे पहले भी दीपिका चिखलिया ने गेरुआ रंग की साड़ी में ही कुछ और वीडियोज भी शेयर की थी।
Advertisement
35 सालों बाद फिर साथ आएंगे अरुण और दीपिका
दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल करीब 35 सालों के बाद फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसकी झलक दीपिका ने कुछ दिनों पहले एक पोस्ट में दिखाई थी। हालांकि अभी तक प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। फैंस दीपिका और अरुण को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
Advertisement
Published By : Mohit Jain
पब्लिश्ड 29 March 2023 at 23:38 IST